Home Top News प्रशासनिक सर्जरी, कई अधिकारियों के बदले गए पद

प्रशासनिक सर्जरी, कई अधिकारियों के बदले गए पद

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
नए पदस्थापन में आईएएस टोपेश्वर शर्मा को अपर कलेक्टर राजनांदगांव के साथ राजनांदगाव के निगम आयु2007 बैच के आईएफएस अधिकारी विश्वेस कुमार जो अब तक कबीरधाम वन मण्डल के डीएफओ का पद संभाल रहे थे को अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे 2012 बैच के आईएएस अधिकारी शिव अनंत तायल अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
रायपुर राज्य प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी महादेव कावरे से रायपुर अपर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वह फिलहाल महाप्रबंधक एनआरडीए के मूल पद पर हैं। लेकिन अपर कलेक्टर रायपुर की जिम्मेदारी वापस लेने के साथ ही महादेव कावरे को रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। महादेव कावरे की जगह अब 1996 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डोमन सिंह को अपर कलेक्टर रायपुर बनाया गया है। वह अब तक राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त के पद पर थे।
2000 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय अग्रवाल को रायपुर अपर कलेक्टर की जगह राजनांदगांव अपर कलेक्टर बनाया गया है।क्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है

Exit mobile version