39.9 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे कुम्हारीखुर्द में आपसी सांठगांठ कर की युवक की पिटाई, 03 के खिलाफ...

कुम्हारीखुर्द में आपसी सांठगांठ कर की युवक की पिटाई, 03 के खिलाफ मामला दर्ज

0
52

लांजी(श्रेयष तिडके)। थाना मुख्यालय से लगभग 08 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुम्हारीखुर्द में 03 लोगों के द्वारा आपसी सांठगांठ कर मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस मामले में प्रार्थी की षिकायत पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह विवाद पुरानी रंजिष से उपजा है और बुधवार को हुए इस विवाद में पुलिस ने मामले के आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया है।

पुलिस थाना पंहुचकर प्रार्थी निलेष मिश्रा पिता सुंदरलाल मिश्रा निवासी कुम्हारीखुर्द ने थाने में षिकायत दर्ज कराई कि धनेष्वर मिश्रा हम लोगों से पुरानी रंजिष रखते है जिसके कारण पहले भी कई बार विवाद कर चुके है और बालाघाट से कुम्हारीखुर्द आते रहते है। प्रार्थी के अनुसार बुधवार 24 फरवरी को सुबह करीबन 11 बजे वह अपने घर पर था तभी धनेष्वर मिश्रा ने कहा कि यहां से चले जाओं यहां तुम्हारा कुछ नहीं है न कोई अधिकार है तब उसके द्वारा कहा गया कि आज तुझे बताते है ऐसा कहते हुए अष्लील गाली-गलौच करने पर गाली देने से मना किया तो भूनेष्वर मिश्रा एवं अमन मिश्रा ने उसे पकड़कर रखे और धनेष्वर मिश्रा ने बांस के डंडे से प्रार्थी के बाएं हाथ की कोहनी के नीचे मारा जिससे सूजन और चोट आयी है, वहीं आरोपियों धनेष्वर मिश्रा, भूनेष्वर मिश्रा एवं अमन मिश्रा तीनों ने जाने से मारने की धमकी दिए है। लांजी पुलिस द्वारा प्रार्थी निलेष मिश्रा पिता सुंदरलाल मिश्रा जाति ब्राम्हण उम्र 35 वर्ष की षिकायत पर आरोपियों धनेष्वर मिश्रा पिता मानिकलाल मिश्रा निवासी बालाघाट, भूनेष्वर मिश्रा पिता चंदनलाल निवासी लांजी, अमन मिश्रा पिता भूनेष्वर मिश्रा निवासी लांजी के खिलाफ अपराध क्रमांक 70/21 के तहत धारा 294, 323, 506, 34 भा.द.वि. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

blank