
लांजी(श्रेयष तिडके)। बालाघाट जिले की लांजी तहसील अंतर्गत मलकुआ के जंगल मे पुलिस व नक्सलियों के बीच अल सुबह हुई फायरिंग में नक्सली पुलिस पार्टी को हावी होता देख मौके से भाग निकले हैं, जबकि एक कुख्यात नक्सली श्याम लाल को पकड़ने में बालाघाट पुलिस को नक्सली उन्मूलन में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के 14 लाख के इनामी नक्सली महारास्ट्र गढ़चिरौली निवासी श्यामलाल उर्फ मोतीराम धुर्वे को पकड़ा है। जिसपर तीनो राज्यो में 84 हत्या, हत्या का प्रयास और नक्सली घटना में हाथ रहा है। बालाघाट पुलिस ने बताया कि जिले के लांजी अंतर्गत आज सुबह मुड़भेड़ में दोनों ओर से हुए फायरिंग के बाद हार्डकोर दुर्दांत नक्सली को पकड़े जाने की पुष्ठी बालाघाट पुलीस अधिक्षक अभिषेक तिवारी ने की है।
य़ुटूब को सबस्क्राईब जरूर करे
लांजी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी देवरबेली अंतर्गत मलकुआ ग्राम के जंगल मे पुलिस एवम नक्सलियों के बीच आज सोमवार के सुबह मुठभेड़ हुई । बता दे कि कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र मे हथियार बंध नक्सलियों ने मार्ग निर्माण मे लगे वाहनों को आग के हवाले किया था.यह घटना सुबह 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है. हॉक फोर्स सहित जिला पुलिस बल के जवान सर्चिंग पर है पुलिस और नक्सलियों के मध्य कुछ राउन्ड फायर हुए है.देर शामतक पुलीसने अपना सर्चिग चालू ही रखा था।





