
लांजी। क्षेत्र के प्रसिद्ध वारी खराड़ी के पांढरी पाठ माता मंदिर पर हाल ही में देवी गीत का फिल्मांकन किया गया था, जिसमें प्रसिद्ध गायक रूपकुमार द्वारा स्वरचित गीतों पर माता पांढरीपाठ की महिमा का सुंदर तरीके से बखान किया गया है। इस धार्मिक एलबम के 02 गीत देख मेला रे और बड़ा प्यारे लागे यू टयूब पर रिलीज हो चुके है तथा लोगों में इन गीतो की खासी चर्चा है। लांजी में इस विडियों के शूट के दौरान समाजसेवी तथा राष्ट्रीय कलचुरी सेना बालाघाट की महिला विंग जिलाध्यक्ष पूनम शरद आसटकर आमजनो के बीच शूटिंग देखने व कलाकारों की हौसला अफजाई के लिए पंहुची थी।
– नए कालाकारों को मिलेगी प्रेरणा – पूनम आसटकर
नगर में अपने इस अभिवादन से अभिभूत होकर 02 अप्रैल को जब प्रसिद्ध गायक रूपकुमार लांजी पंहुचकर समाजसेवी पूनम शरद आसटकर के निवास स्थल पर सौहार्द्र भेंट की तथा उनका अभिनंदन कर विजय भवः का आशिर्वाद दिया। उन्होने कहा कि जब कलाकार को सम्मान दिया जाता है तो कलाकार भी आपका सहृदय आभारी होता है और वे पूनम शरद आसटकर के सम्मान से अभिभूत है। जिस पर समाजसेवी पूनम आसटकर ने कहा कि आपको क्षेत्र भक्तिगीतों के सुरमयी अंदाज के लिए जानता है, ऐसे में आपका सम्मान करना हमारा सौभाग्य था और मै आशा करती हूं कि क्षेत्र में नए उभरते कलाकार आपसे प्रेरणा लेंगे।





