
गोंदिया– जिला अतर्गत गोरेगांव भडगा मार्ग पर सड़क दुर्घटना से दुपहिया वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वही एक गंभीर रूप से घायल होने की घटना 22 जुलाई को शाम 5:00 बजे के दौरान भड़ंगा जानाटोला के बीच में घटित हुई है. मृतक के पास से लाइसेंस तथा आयकर विभाग का पैन कार्ड मिला है, जिसमें अविनाश हरिशचंद्र राऊत उम्र 46 लिखा हुआ है वही गांव सालेकसा तहसील के साखरीटोला निवासी बताया गया है. इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि मृतक अविनाश राऊत ही हो सकता है. बताया जा रहा है कि मृतक दुपहिया वाहन चालक गोरेगांव की ओर से अपनी दुपहिया वाहन क्रमांक mh40 बी यू 3713 से भड़ंगा की ओर जा रहा था इसी दौरान दुर्घटना हो गई गोरेगांव पुलिस ने घटना का पंचनामा कर मृतक को ग्रामीण अस्पताल गोरेगांव में भेज दिया है. घायल को एंबुलेंस से गोंदिया की ओर रवाना कर दिया गया है.




