
बालाघाट, जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोदोबर्रा में एक स्कूली छात्रा की अज्ञात तत्वों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामला तूल न पकड़े इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। घटना सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे उस समय की है, जब ग्राम कीन्ही हायर सेकंडरी स्कूल से छात्रा नेहा (16) पिता पीतम सिंह ऊईके साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कोदोबर्रा के पास एक अज्ञात युवक कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने इस मामले में बताया है कि मृतका नेहरा हर रोज की तरह सोमवार को भी स्कूल गई थी, वह कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है।
पुलिस ने बताया है कि छात्रा प्रतिदिन सायकल से अपने गांव कोदोबर्रा की लड़कियों के साथ स्कूल आना-जाना किया करती थी। सोमवार को भी नेहा स्कूल की छुट्टी होने पर अपने गांव की लड़कियों के साथ वापस लौट रही थी। ग्राम किन्ही से कोदोबर्रा मार्ग पर नाले से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपकर बैठा एक युवक हाथ मे कुल्हाड़ी लिए अचानक निकलकर सड़क पर आया और छात्रा नेहा की सायकिल रोककर उसके गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
छात्रा नेहा के साथ अपनी-अपनी साइकिलों से जा रही अन्य छात्राएं घबराकर तेजी से गांव पहुंची और गांव वालों को घटना की जानकारी दी। जिस पर स्वजन और गांव वाले भी घटना स्थल पहुंचे, तब तक युवक मौके से फरार हो गया था।
पुलिस को ग्रामीणों ने दी सूचना: ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस चौकी कीन्ही में दी, जहां से तत्काल चौकी प्रभारी जुबेर खान तथा पुलिस थाना किरनापुर से थाना प्रभारी नवीन यादव अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहंचकर मुआयना करते हुए पंचनामा कार्रवाई की।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध धारा 302 के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।





