39.9 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे लांजी में 04 अक्टूबर से ग्रामरक्षक,कोटवार, चौकीदार संघ करेगा भूख हड़ताल

लांजी में 04 अक्टूबर से ग्रामरक्षक,कोटवार, चौकीदार संघ करेगा भूख हड़ताल

0
41

, तहसीलदार को सौंपा आवेदन
लांजी(श्रेयष तिडके)। मध्यप्रदेश ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ के बैनत तले प्रांत स्तर के आव्हान पर लांजी तहसील के समस्त कोटवारों के द्वारा 04 से 06 अक्टूबर तक क्रमिक भूख हड़ताल तहसील कार्यालय के सामने करन का निर्णय़ लिया गया है। जिसके संबंध में कोटवारों द्वारा लांजी तहसीलदार को उक्ताशय का आवेदन कोटवारों के द्वारा सौंपा गया। उक्त आवेदन में बताया गया है कि मध्यप्रदेश के कोटवारों द्वारा अनेकों बार शासन को अपनी मांगों के समर्थन में अवगत कराया गया है किंतु आज पर्यन्त उनको शासकीय कर्मचारी का पद न देते हुए उनके उपर कुठाराघात किया जा रहा है, आज के मंहगाई को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम कलेक्टर मूल्य की दर से पारिश्रमिक दिया जाना चाहिए एवं कोटवारों को प्रदाय की भूमि को भूमिस्वामी हक दिया जाना उचित होगा। उपरोक्त मांगों को लेकर यह क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी, उक्ताशय का आवेदन सौंपे जाने के दौरान तहसील अध्यक्ष राजेंद्र भालाधरे, उपाध्यक्ष दिनेश गणवीर, चैतराम बोरकर, प्रभुदास मेश्राम, अनुसया घरडे, सचिव आनंदराव रामटेके, सहसचिव संतोष बारमाटे, कोषाध्यक्ष शुद्धोधन वासनिक, वरिष्ठ सलाहकार जनकलाल मड़ामे, मेथीलाल शेंड आदि प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।

blank