
नागपूर,दि.22ः- ग्राम चुरडी जिला गोंदिया के बिसेन सामूहिक हत्याकांड के लिए पुलिस स्टेशन का घेराव कर सत्यता सामने लाने हेतु तथा आरोपियों को पकड़ने की मांग की गई थी तब 15 दिनव का समय पुलिस विभाग द्वारा मांगा गया था, इस के बाद भी अब तक कोई भी जानकारी पुलिस विभाग द्वारा परिवार या संघटना को नही दी गई। इस घटना की जांच को आगे बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत के उपाध्यक्ष मोतीलाल चौधरी , समाजसेवक यशवंत गुड्डू रहांगडाले तथा पोवर समाज के विविध संघठनो ने मिलकर महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल इनकी भेट लेकर इस प्रकरण की जानकारी दी तथा न्याय की मांग की , इस भेट के समय पीड़ित बिसेन परिवार के लोग भी उपस्थित थे। इस समययशवंत गुड्डू रहांगडाले, ऐड. माधुरी रहांगडाले, मोतीलाल चौधरी, कौशिक चौधरी, सुनील बिसेन, पृथ्वीराज रहांगडाले, धारासिंग कटरे, लीलाधर पटले, छगन रहांगडाले, हिरदिलाल ठाकरे, सुनील पटले, शिवकुमार पारधी, माणिक पारधी, जवाहर पटले, सुधाकर बिसेन, प्रफुल्ल बिसेन, विजय पटले, पुनाराम गौतम, लीलाधर पटले, जयसिंग पटले, मोरेश्वर चौधरी, लोकेश चव्हाण, गणेश पारधी आदी पोवार समाज संगठन के मुख्य प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थे।





