गोंदिया- धोटे बंधु साइंस कॉलेज गोंदिया के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 24 अक्तुबंर को ग्राम पाढंराबोडी में कोवीड -19 टिकाकरण जागरुकता अभियान प्राचार्य अंजन नायडू, एस.पी.तिमांडे, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी गुणवंत गाडेकर के सहयोग से टिकाकरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अभियान के तहत रैली निकली गई, लोगों को समझाया गया और लोगों को बताया कि “बिमारी से डरे, टिके से नहीं”.कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य टिकाकरण के बारे में जागरुकता फैलाना था लोगों के मन से टिकाकरण का डर निकालना था। लोगो से बातचीत करते समय लोगो की प्रतिक्रिया बहुत उत्साह जनक थी| पांढराबोडी के परिसर में नुक्कड़ नाटक भी किया गया जिनसे लोगों को टिकाकरण का महत्व समझें। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजर, बार बार हैंड वाश करना क्योंकि ये उपाय हम इस महमारी को दूर करने में देश की मदद कर सकते हैं।कोविड -19 महामारी में टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस टिकाकरण का महत्व बताने के लिए जागृति अभियान किया गया।
टीकाकरण जागरुकता अभियान के साथ साथ पोलियो जागरुकता अभियान भी पोलियो दिवस 24 अक्टूबर के दिन आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत धोते बंधु साइंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंम सेवक घर घर जाकर पोलियो टिकाकरण की जानकारी दी।वैसा तो भारत पोलियो मुक्त हो चुका है फिर भी पोलियो रोगीयों की संख्या कम नहीं है। पोलियो जैसे गंभीर बीमारी से बच्चों के लिए हमें जागरूक रहना है। 24 अक्टूबर को पोलियो जागरुकता कार्यक्रम में सभी को पोलियो टीकाकरण की जानकारी दी गई।पाढंराबोडी परिसर में नुक्कड़ नाटक में बताया गया की पोलियो का टीका सुरक्षित है। प्रतिरक्षण के मध्यम से पोलियो को रोका जा सकता है। टीका बच्चों के जीवन को सुरक्षित करता है।पोलियो खतम करने की रणनीति जब तक की रोग का संचार संपत्त हो जाए तब तक हर बच्चे का टिकाकरण द्वार संक्रमण रोकाने प्रति आधार है तथा विश्व पोलियो मुक्त है जानकारी भी लोगों को बताता है।राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी गुणवंत गाडेकर इनके मार्गदर्शन के द्वारा किये गये कार्यक्रम मे दिगंबर कापसे, वैभव कोरे, मोहना राठौड़ अतुल चौहान, पलाश येरपुडे, अंकुश बिसेन,जिज्ञासा शर्मा, स्नेहा चौबे, जयश्री शेंद्रे, ट्विंकल बिसेन, अबोली बोरकर, अंजलि शर्मा, शिया मुंडेले सम्मिलीत हुये।
