39.9 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, हम पांच साल में 27 साल से...

अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, हम पांच साल में 27 साल से ज्यादा के कार्य करके दिखाएंगे- विधायक विनोद अग्रवाल

0
50

blank

प्रभाग क्र.11 में 83 लाख रु. की निधि से विविध विकास कार्यो के भूमिपूजन पर बोले विधायक..मार्च पूर्व 70 करोड़ की निधि से होंगे शहर में विविध विकास कार्य

गोंदिया। 14 नवंबर-गोंदिया के राजनीतिक इतिहास के पन्नो में ये पहला अवसर है जब हमारी जनता ने अपना जनप्रतिनिधित्व निर्दलीय विधायक के हाथों सौपा है। मैं कृतघ्न हूँ कि ये अवसर मुझे जनता ने दिया। ये आशिर्वाद और विश्वास जो मुझे मिला है उसका मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। मेरी जनता की मुझसे अनेक अपेक्षाएं है, और मेरा दायित्व है कि मैं अपनी जनता का पूरा ख्याल रख उनकी अपेक्षाएं पूर्ण करू। आज मैं इस मंच से विश्वास दिलाता हूँ कि मैं अपने कार्यकाल में वो सभी कार्य पूर्ण करने का प्रयास करूंगा जिसकी जिम्मेदारी मुझे दी गई। उक्त आशय क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने व्यक्त किये।

विधायक श्री विनोद अग्रवाल गोंदिया शहर के प्रभाग क्र. 11 के टीबी टोली परिसर में करीब 83 लाख रुपयों की निधि से मंजूर विविध विकास कार्यो के भूमिपूजन अवसर पर बोल रहे थे।इस दौरान प्रमुख अतिथि के तौर पर नप उपाध्यक्ष शिवशर्मा, नप गटनेता व पार्षद घनश्याम पानतवने, चाबी संगठन के शहर अध्यक्ष कशिश जायसवाल, क्षेत्र के पार्षद धर्मेश (बेबी) अग्रवाल, एड. हेमलता पतेह, भाऊराव उके, राजेश बघेल, समीर आरेकर, अभय मानकर, रोहित अग्रवाल, श्री जायसवाल जी, मयूर मेश्राम, शशिकुमार पतेह, अजित टेंभरे, अर्पित सिंग चौहान, शोएब खान, गोलू भाई, सलमान खान, पारसकरजी, ठाकरेजी, चौधरीजी, खान गुरुजी, अशफाक खान, बिसेनजी, सप्पू भैया, बोपचे मैडम, सुमन कोटेकर सहित क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विधायक श्री अग्रवाल ने कहा, हमनें डेढ़ साल कोविड संकट के दौर में गुजार दिए। ऐसा दौर देखा कि एकदूसरे से मिलना भी बंद था। अब हालात सामान्य हुए है। शहर के विकास हेतु हजारों करोड़ रुपयों के विकास कार्य किये जा रहे है। शहर को अन्य शहर से जोड़ने चारो तरफ से फोरलेन राष्ट्रीय महामार्ग का कार्य जारी है। मेडिकल कॉलेज की सुसज्ज इमारत का कार्य भी प्रारंभ होने के राह पर है। जो मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार द्वारा गोंदिया में 4 साल पूर्व 400 करोड़ की लागत के साथ मंजूर किया गया था, उसे जानबूझकर कमीशन खोरी में 6-7 साल से लटकाए रखा। शासन की तिजोरी पर ढाई सौ तीन सौ करोड़ का बोझ बढाकर आज उसकी लागत 700 करोड़ कर दी। श्री अग्रवाल ने कहा, स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने हमारा प्रयास है कि इस क्षेत्र में महिलाओं की प्रसूति हेतु 100 बेड का अस्पताल बनें, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं टीबी हॉस्पिटल बनें। इसके लिए 40-50 करोड़ रु. खर्च करने का नियोजन है।

उन्होंने आगे कहा, अभी हमनें शहर में विकास कार्यो को रफ्तार दी है। ये सिर्फ शुरुवात है, प्रभाग 11 में 83 लाख रु. की निधि से विविध विकास कार्य प्रारंभ हो रहे है। एकसाथ इतनी निधि किसी प्रभाग में कभी प्राप्त नही हुई, पर हमनें ये कर दिखाया। मेरा वादा है कि जो 27 साल में कार्य नही हुए वो हम सिर्फ 5 साल के कार्यकाल में कर दिखाएंगे। आने वाले समय में जनता की सभी समस्याएं हल हो, उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले इस हेतु मैं जीतोड़ प्रयास कर कटिबद्धता से कार्य कर रहा हूँ। मार्च के पूर्व हम गोंदिया शहर में करीब 70 करोड़ रुपयो की निधि से विकास कार्य करेंगे।

विधायक श्री अग्रवाल ने कहा, वर्ष 2012 में जब मैं जिला परिषद का उपाध्यक्ष था, तब मुझे भाजपा ने गोंदिया नगर परिषद चुनाव की जिम्मेदारी दी थी। गोंदिया शहर में भाजपा का जनाधार कमजोर होने के बावजूद पक्ष की जिम्मेदारी को अपने हाथों में लिया और नगर परिषद में 16 नगरसेवक चुनकर लाये। इतना ही नही नगर परिषद में सत्ता भी काबिज की। मुझ पर जनता का शुरुवात से ही आशिर्वाद रहा, यहां तक मुझे अपना जनप्रतिनिधित्व भी सौपा। यही आशिर्वाद आगे भी कायम रहे यही आशीर्वाद मांगता हूँ।

blank