39.9 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे भगवान श्री झूलेलाल जनमोत्स्व (चेट्रीचंड्र) पर्व पर जिल्हाधिकारी नयना गुंडे के शुभ...

भगवान श्री झूलेलाल जनमोत्स्व (चेट्रीचंड्र) पर्व पर जिल्हाधिकारी नयना गुंडे के शुभ हस्ते धर्माध्वज का ध्वजारोहण

0
41

blank

सिंधी समाज की एकता मैराथन रैली को हरी झंडी दिखाकर जिल्हाधिकारी नयना गुंडे ने किया रवाना

गोंदिया, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री झूलेलाल जनमोत्स्व (चेट्रीचंड्र ) पर्व पर भव्य मैराथन का आयोजन पूज्य सिंधी जनरल पंचायत गोंदिया द्वारा किया गया। जिसमें जिल्हाधिकारी श्रीमती नयना गुंडे जी अपना बहुमूल्य समय निकालकर उपस्थित हुए इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सिंधी समाज के इस नव वर्ष पर शुभकामनाएं देते हुए समाज मे एकता की मिसाल की तारीफ की। उसके उपरांत जिलाधिकारी  ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन रैली को रवाना किया। विशाल जनसमुदाय की मैराथन शहर के विभिन स्थानों से उत्साह व शांतिपूर्ण तरीके से भर्मण करते हुये संत कंवरराम मैदान पर सम्पन्न हुई। रैली में सिंधी समाज की सभी संस्थाओं, यातायात विभाग व पुलिस विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया जिसका आभार सिंधी जनरल पंचायत द्वारा आभार किया गया।

blank