39.9 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे गोंदिया के 11 चिकित्सकों का दल 7 सितंबर को होगा पर्वतारोहण हेतु...

गोंदिया के 11 चिकित्सकों का दल 7 सितंबर को होगा पर्वतारोहण हेतु रवाना…

0
34

blank

गोंदिया। आगामी ७ सितम्बर बुधवार को गोदिया के प्रमुख ११ चिकित्सकों का दल पर्वतारोहण हेतु रवाना होने जा रहा है। उनके रवानगी पूर्व समारोहपूर्वक उन्हें विदाई दी जाऐगी।

आजादी के ७५वें वर्ष के अवसर पर इस दल को भारत सरकार से कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित संस्था युवा जागृति द्वारा इस साहसिक पर्वतरोहण अभियान हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रहलाद सेठ अग्रवाल साहस सम्मान से नवाजा जाएगा। यह दल १८४०० फीट की लोमहर्षक, रोमांचक साहस एवं खतरनाक श्रीखंड महादेव पर्वत पर हिमाचल प्रदेश में ५ दिन की लगातार चढाई करेगा ।
हॉटेल ग्रांड सीता तिरोडा रोड गोंदिया में शाम ७ बजे दल को बिदाई देने हेतु आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोंदिया की जिलाधीश  नयना गुंडे, जिला पोलिस अधिक्षक विश्व पानसरे एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पाटिल उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र जैन करेंगे एवं प्रमोद अग्रवाल (पी.ए.) मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।
पर्वतारोही दल में गोंदिया शहर के जो ख्यातनाम चिकित्सक जा रहे है उनमें डॉ.विकास जैन, डॉ. अंशुमन चौहान, डॉ. संजय भगत, डॉ. संजय ग्यानचंदानी, डॉ. महेश भोयर, डॉ. चंद्रशेखर राणा, डॉ. अक्षत अग्रवाल, डॉ. निलेश जैन, डॉ. दुर्गाप्रसाद पटले, डॉ. नितीन कोतवाल एवं श्री परेश चौहान का समावेश है।ये जानकारी युवा जागृति संस्था के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने प्रेस को दी है।

blank