
विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ व शिक्षणाधिकारी सभा में विधायक अडबाले के निर्देश
गोंदिया. विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ गोंदिया जिला की ओर से शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण करने विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ के विदर्भ सहसचिव व विधायक सुधाकर अडबाले की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागृह में सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सर्वप्रथम शिक्षणाधिकारी माध्यमिक विशाल डोंगरे ने विधायक अडबाले का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इस सभा में अनेक विषय रखे गए थे. जिसमें एक-एक मुद्दे पर चर्चा की गई. विधायक अडबाले ने पुछा कि 2023-24 में 6 अतिरिक्त शिक्षक थे. जिसमें से 4 शिक्षक पदस्थ हुए. जबकि 2 शिक्षकों को अब तक पदस्थ नही किया गया है. इस अवसर पर शिक्षणाधिकारी ने संतोषजनक जवाब नही दिया. विधायक अडबाले ने बताया कि आस्थापना वाले शिक्षक को पदस्थ नही करने वाली शाला के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान है. शिक्षणाधिकारी डोंगरे ने संच मान्यता को दुरुस्त करने के लिए 34 शालाओं के प्रस्ताव भेजने की जानकारी सभागृह को दी. इसी तरह 23 में से 8 लोगों के बकाया बिल भेजे गए थे. जिन्हें मंजूरी प्रदान की गई है. इस सभा में उपस्थित पूर्वा ठाकरे का मुद्दा उपस्थित किया गया. वह 3 वर्ष से अनुकंपा अंतर्गत नौकरी के लिए प्रतीक्षारत है. मजेदार बात यह है कि पति की मृत्यु 8 महीने पुर्व हुई है. जिसका पेंशन भी उसे नही मिल रहा है. इस पर शिक्षणाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला कोषागार कार्यालय ने प्रकरण में कुछ खामियां निकाली है. इस पर विधायक अडबाले ने कहा कि अनुकंपाधारक को मुख्याध्यापक नियुक्ति नही दे रहे होंगे तो आप उसे सन 2011 का सर्कुलर के साथ कार्रवाई करने के लिए पत्र दें. ट्रेजरी का विषय उपस्थित होने पर अडबाले ने कोषागार अधिकारी से उनकी बात कराने कहा. ग्रंथालयों का भुगतान बकाया रुका है. जबकि शासन ने मंजूरी दी है. पार्टटाइम शिक्षकों को फुलटाइम करने सहित अनेक विषयों पर गंभीरता से चर्चा की है. विधायक अडबाले ने शासन के विभिन्न जीआर बताएं. उन्होंने अनेक बार अधिकारियों को आडेहाथों लिया. इतना ही नहीं शिक्षणाधिकारी माध्यमिक को सभी समस्याओं को सुलझाने के निर्देश दिए व 30 सितंबर तक उन्हें पुर्ण करने का समय भी दिया है.
इस अवसर पर शिक्षणाधिकारी माध्यमिक विशाल डोंगरे, पे युनिट प्रमुख जयप्रकाश जीभकाटे, लिपिक वालदे, रोकडे, अध्यक्ष ओ.एस. गुप्ता, जिला सचिव संदीप मांढरे, प्रांतीय अध्यक्ष रेशीम कापगते, वीतेश खांडेकर, पुरानी पेंशन संगठन के भोजराज फुंडे, अनुदानित आश्रम शाला संघ के अध्यक्ष महेंद्र बढे, अध्यक्ष अशोक नागपुरे, राजेंद्र झाडे, सचिन राठौड, सुर्या केंद्रे, जिला मार्गदर्शक दिनेश बहेकार, सलाहकार रतन वासनिक, संगठन सचिव निशा ढोक, कु. सिराज शेख, देशभ्रतार मैडम, बोपचे मैडम, संगीता चौधरी, नीतेश मच्छिरके, प्रेमलाल हनवते, प्रा. रोकडे, चव्हान, भालाधरे, राजू मेश्राम, प्रा. शशिनिवास मिश्रा, प्रा. भांडारकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.





