
मुंबई, दि. 29: काबुल से मुंबई कार्गो सेवा शुरू होने से अफगानिस्तान और भारत के उद्योग-व्यापारिक संबंध अधिक मजबूत होंगे , ऐसा विश्वास राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने आज व्यक्त किया.राजभवन में अफगानिस्तान के वाणिज्य शिष्टमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की । इस अवसर पर राज्यपाल बोल रहे थे । दोनों देशों में पर्यटन के अच्छे
अवसर हैं । अफगानिस्तान को आगे बढ़ाने में भारत मजबूती के साथ अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहा है । राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे हैं । दोनों देशों के बीच व्यापारिक लेन-देन बढ़ा है । इसके लिए विभिन्न शहरों को विमान सेवा के माध्यम से जोड़ना चाहिए । इससे पर्यटन का विकास होगा ।
अफगानिस्तान के सूखे मेवा भारत में मशहूर हैं । इसी प्रकार भारत के मोती और मोतियों के आभूषण अफगानिस्तान में मशहूर हैं । भारत ने करीब 16 हजार अफगानी विद्यार्थियों को शैक्षणिक छात्रवृत्ति दी है । ये विद्यार्थी मुंबई , पुणे तथा अध्य शहरों में शिक्षा ले रहे हैं । भारत ने अफगानिस्तान में बहुत से स्कूल शुरू किये हैं । आतंकवाद को खत्म करना
दोनों देशों का उद्देश्य है ।
भारत की अनेक फिल्मों की शूटिंग अफगानिस्तान में होती है । इसी प्रकार भारतीय फिल्में अफगानिस्तान में पसंद की जाती हैं ।अफगानिस्तान के राजदूत मोहम्मद ज़िया सालेही ने राज्यपाल का स्वागत किया । इस अवसर पर अफगानिस्तान दूतावास के अधिकारी, व्यापारी शिष्टमंडल के प्रतिनिधि मौजूद थे ।अफगानिस्तान के व्यापारी शिष्टमंडल और मुंबई के व्यापारी शिष्टमंडल की बैठक लेकर फल और सब्जियों व अन्य जीवनवाश्यक वस्तुओं की आवाजाही बढ़ाने के प्रयास किये जाएंगे , ऐसा राज्यपाल ने कहा । इस अवसर पर सर्वश्री हाजी मोहम्मद (आशिक अफगान लि.), हाजी फरहार (फरहाद लि.) हाजी सादुद्दीन (खंदा फूड लि.), हाजी अहमद शाह (अल मन्सूर झम झम लि.), मोहम्मद अली खान (क्रिस्टल इन्टरप्राईजेस) आदि उद्योग-व्यापारिक शिष्टमंडल व्यापाऱियों ने चर्चा में भाग लिया.





