42.5 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे अतिदुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिंन जिंदा बरामद;1 महिला सहित 2 व्यक्तियों को पकडा

अतिदुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिंन जिंदा बरामद;1 महिला सहित 2 व्यक्तियों को पकडा

0
556

blank

बालाघाट–दक्षिण वनमंडल सामान्य के अंतर्गत वारासिवनी वन परिक्षेत्र के कोचेवाही ग्राम में वनविभाग के अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से अतिदुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिंन को जिंदा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।पैंगोलिंन का वनज लगभग 15 किलो बताया गया है।
इस सिलसिले में 1 महिला सहित 2 व्यक्तियों को पकडा गया है जो पैंगोलिंन को बेचने के लिये ग्राहक की तलाष में थे।
जानकारी मिली है की आरोपियों द्वारा जीवित पैंगोलिंन को समनापुर लामता के समीप किसी व्यक्ति द्वारा 30 लाख रूपये में बेचने की बात हुई थी लेकिन किन्ही कारणों से वह सौदा नही हो पाया जिसकी वजह से नये ग्राहक की तलाष में वे कोचेवाही पहुंचे थे।
इस सबंध में वनविभाग के अधिकारियों को जानकारी मिलने पर उन्होने स्वयं ग्राहक होने की भूमिका बनाकर आरोपियों के साथ 3.5 लाख रूपये पैंगोलिंन का सौदा किया जिसके आधार पर रकम देने और जीवित पैंगोलिंन लेने की चर्चा के दौरान आरोपी दबोच लिये गये।
वनपरिक्षेत्र अधिकारी  यशपाल मेहरा ने बताया की उन्हें इस सबंध में पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर आरोपियों को पकडने में सफलता मिली है। उन्होने बताया है की आरोपियों में मीना नन्दागोली ग्राम लिंगमारा, रंजनीष ग्वालवंशीभेलवा बरघाट निवासी तथा अशोक दीनेरा बरघाट निवासी बताये गये है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
यह उल्लेखनीय है की पैंगोलिंन नामक वन्य प्राणी की अंतर्राश्टीय स्तर पर तस्करी की जारही है तथा इस सिलसिले में पूर्व में वनविभाग के अधिकारियों ने 1 अंतराज्र्यीय गिरोह से जुडे कुछ लोगों को पकडा है। इस प्राणी के शरीर पर होने वाले शल्क का उपयोग कामोतेजक औशधी में किया जाता है तथा इसके मांस की बहुतायत में मांग होने के कारण पैंगोलिंन को अवैध शिकार किया जा रहा है।

blank