
सालेकसा,20 अगस्तः- तहसील के तहत अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत दर्रेकसा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बंजारी निवासी रविकुमार केजू उइके उम्र 33 वर्ष की 4 वर्षीय नाबालिका दीक्षा रविकुमार उइके विगत 9 अगस्त की दोपहर 3:00 बजे से लापता हो गई है। जिसकी शिकायत पीड़ित पिता ने पुलिस स्टेशन सालेकसा में दर्ज करवाइ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीक्षा दोपहर 3:00 बजे के दरमियान अपने घर के पीछे की बाड़ी में खेल रही थी, इस दौरान वह अचानक गायब हो गई। जिसका अब तक पता नहीं लग पाया है ।सालेकसा पुलिस स्टेशन में भादवी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जाच सालेकसा पोलिस स्टेशन के पोलिस उप-निरीक्षक ओमप्रकाश कावड़े
द्वारा की जा रही है। विशेष यह है कि यह क्षेत्र नक्सलग्रस्त होने तथा पिछड़ा क्षेत्र होने से जादू टोने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता इस और भी विशेष ध्यान देकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।





