हिंदी खबरे Archives - Berar Times
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में काटी केंद्र जिले में अव्वल
गोंदिया : पंचायत समिति गोंदिया के अंतर्गत काटी केंद्र ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जिले में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। चौथी, पाँचवीं, सातवीं एवं आठवीं छात्रवृत्ति परीक्षाओं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में केंद्र के कुल 305 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर काटी केंद्र की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का उत्कृष्ट परिचय दिया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे जिले में काटी केंद्र की सराहना हो रही है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के पीछे केंद्र के प्रधानाध्यापकों का प्रभावी नेतृत्व, शिक्षकों का सतत एवं योजनाबद्ध मार्गदर्शन, अभिभावकों का सहयोग तथा विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम प्रमुख कारण रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आयोजित विशेष मार्गदर्शन कक्षाएँ, नियमित अभ्यास परीक्षाएँ तथा गुणवत्तावर्धन गतिविधियों का इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला परिषद सदस्या कु. आनंदी वाडीवा, पंचायत समिति सदस्या श्रीमती जीतेश्वरी रहांगडाले, शिक्षा अधिकारी श्री पवन खंदारे, समूह शिक्षा अधिकारी श्री राजेश रेवतकर, विस्तार अधिकारी श्री एम. एल. मेश्राम, केंद्र समन्वयक श्री हितेशकुमार रहांगडाले, तथा एस. एस. बिसेन, कु. पी. ए. बैस,जी. जी. ऊके,विजय वैद्य,वीरेंद्र भोवते, ब्रजेश सिंह मच्छीरके, कु. गितेश्वरी येडे,राजेश गौतम,श्रावण मरसकोल्हे,योगेश दाऊदसरे,अजय पारधी,सी. आर. पंधरे, श्रीमती के. एम. कोल्हटकर, श्रीमती लक्ष्मी तुरकर, श्री तेजसकर एवं श्री मात्रे ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
काटी केंद्र ने निरंतर गुणवत्ता, नवाचारपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी के बल पर जिले में एक आदर्श स्थापित किया है। शिक्षा जगत के विशेषज्ञों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी यहाँ के विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर केंद्र का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
The post विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में काटी केंद्र जिले में अव्वल appeared first on Berar Times.
मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु 40 लाभार्थी जनसंपर्क कार्यालय, तुमखेड़ा (बुज.) से नागपुर रवाना
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज रहांगडाले के जन्मदिन पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ अभिभी निरंतर
गोंदिया, 28 जुलाई। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज रहांगडाले के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित निःशुल्क रोग निदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जिन मरीजों में गंभीर बीमारियों की पहचान हुई थी, उन्हें आज आगे के उपचार एवं शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के लिए  पंकज रहांगडाले के जनसंपर्क कार्यालय, तुमखेड़ा (बुज.) से विशेष बस द्वारा नागपुर रवाना किया गया।
इस अवसर पर कुल 40 लाभार्थियों को उपचार के लिए भेजा गया। इनमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के मरीजों के साथ-साथ अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीज भी शामिल हैं, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जाएगा।
मरीजों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए विशेष बस की व्यवस्था की गई थी। रवाना होने से पूर्व श्री पंकज रहांगडाले ने सभी मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व आमदार  खोमेश्वर रहांगडाले, सरपंच श्रीमती रंजू येळे तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उपचार के लिए रवाना हुए मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए श्री पंकज रहांगडाले का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर किसी वरदान से कम नहीं हैं। समय पर जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिलने से उन्हें नया जीवन और नई उम्मीद मिली है।
उल्लेखनीय है कि श्री पंकज रहांगडाले लंबे समय से सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। विशेष रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से अनेक लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार का लाभ मिला है, जिसकी क्षेत्रभर में व्यापक सराहना हो रही है।
The post मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु 40 लाभार्थी जनसंपर्क कार्यालय, तुमखेड़ा (बुज.) से नागपुर रवाना appeared first on Berar Times.
लोधी समाज व अन्य 33 जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करणे की मांग
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्रकुमार खटिक से सांसद प्रफुल पटेल व राजेंद्र जैन ने की सकारात्मक चर्चा
गोंदिया– संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिक से सांसद प्रफुल पटेल एवं सांसद राजेंद्र जैन ने भेंट कर लोधी समाज को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल किए जाने के संबंध में सकारात्मक चर्चा की।
इस दौरान प्रफुल पटेल ने अवगत कराया कि महाराष्ट्र में निवासरत 33 जातियों, जिनमें लोधी जाति भी शामिल है, इनको राज्य की पिछड़ा वर्ग सूची में स्थान प्राप्त है। किंतु इन्हें अब तक केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल नहीं किए जाने के कारण समाज के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं आरक्षण संबंधी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इस विषय पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिक ने गंभीरता से चर्चा करते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि लोधी समाज व अन्य 33 जातियों को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।
The post लोधी समाज व अन्य 33 जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करणे की मांग appeared first on Berar Times.
जंगली कुत्तों के हमले में काले हिरण की मौत
गोंदिया, 20 जुलाई। गोंदिया सहवन क्षेत्र के अंतर्गत मौजा माकड़ी में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जंगली कुत्तों के हमले में एक काले हिरण (ब्लैकबल) की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में वन्यजीव प्रेमियों और नागरिकों में चिंता का माहौल है।जानकारी के अनुसार, माकड़ी क्षेत्र में विचरण कर रहे काले हिरण का कुत्तों के एक झुंड ने पीछा किया। हिरण ने बचने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गोंदिया सहवन क्षेत्र के सहायक वन अधिकारी मुकेश भांडारकर वन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग ने पंचनामा कर मृत हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए दासगांव स्थित पशु चिकित्सालय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग के अनुसार, काला हिरण अनुसूची-1 (शेड्यूल-1) के अंतर्गत संरक्षित वन्यजीव है। ऐसे में उसकी मृत्यु को गंभीर घटना माना जा रहा है। क्षेत्र में लगातार सामने आ रही वन्यजीव घटनाओं के कारण वन्य प्राणियों की सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।
वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं तथा तत्काल वन अधिकारियों को सूचना दें। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती जंगली कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है।पर्यावरण और वन्यजीव विशेषज्ञों ने कहा है कि वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों का संरक्षण, जगंली कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण तथा वन्यजीव सुरक्षा के लिए समन्वित प्रयास समय की मांग है।
The post जंगली कुत्तों के हमले में काले हिरण की मौत appeared first on Berar Times.
बस की साइकिल सवार को टक्कर, मौके पर मौत, डव्वा की घटना
गोंदिया. नागपुर से गोंदिया की ओर आ रही महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की हिरकणी बस ने शुक्रवार रात डव्वा गांव के समीप एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 8 बजे डुग्गीपार थाना क्षेत्र के डव्वा चौक स्थित पानी की टंकी के सामने नागपुर-गोंदिया मार्ग पर यह हादसा हुआ. नागपुर से गोंदिया की ओर जा रही हिरकणी बस क्र. एमएच 09 – ईएम 1870 ने पीछे से साइकिल सवार चुडूरका (डव्वा) निवासी देवचंद भैयालाल भांडे (57) को टक्कर मार दी. बताया गया कि देवचंद भांडे डव्वा में चौकीदार के रूप में कार्यरत था. वे रोज की तरह अपने गांव से साइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी बीज तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल ग्रामीण अस्पताल, सड़क अर्जुनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिर्यादी अजीत ज्ञानीराम कालसर्पे (27) की शिकायत पर डुग्गीपार पुलिस ने परसवाड़ा निवासी बस चालक कीर्तीकुमार सुखराम नागपुरे (49) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच हवलदार आनंदराव इस्कापे कर रहे हैं.
The post बस की साइकिल सवार को टक्कर, मौके पर मौत, डव्वा की घटना appeared first on Berar Times.
उड़ान पुल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालजी अग्रवाल के नाम देने का बीजेपी-राकांपा पार्षदों ने किया विरोध
उड़ान पुल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालजी अग्रवाल का नाम दें: अग्रसेन स्मारक समिति ने नगराध्यक्ष सचिन शेंडे को सौंपा ज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में बीजेपी-राकांपा पार्षदों ने बहुमत से खारिज किया था प्रस्ताव
विधायक विनोद अग्रवाल की मांग का उनकी ही पार्टी के पार्षदों ने किया विरोध, समाज में भारी आक्रोश
गोंदिया। स्थानीय नगर परिषद गोंदिया की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में गोंदिया के नवनिर्मित रेलवे उड़ान पुल (फ्लाईओवर) को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लोढूलालजी अग्रवाल का नाम देने का प्रस्ताव नामंजूर किए जाने के बाद अब विवाद गरमा गया है। इस फैसले के विरोध में अग्रसेन स्मारक समिति और अग्रवाल समाज ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और पूर्व की भांति इस उड़ान पुल को कर्मवीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालजी अग्रवाल का नाम देने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
गत १३ जुलाई २०२६ को गोंदिया नगर परिषद की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई थी। इस बैठक में कुल ११ प्रस्ताव चर्चा के लिए रखे गए थे। इनमें तीन मुख्य प्रस्ताव शामिल थे: १. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और गोंदिया जिले में शिक्षा क्रांति लाने वाले शिक्षण महर्षि स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल सहित अन्य महापुरुषों के पुतलों का सौंदर्यीकरण करना। २. श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की निशुल्क व्यवस्था करना। ३. गोंदिया के नवनिर्मित रेलवे उड़ान पुल को पूर्व की भांति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालजी अग्रवाल का नाम देना।
सत्ताधारियों ने बहुमत के बल पर खारिज किए प्रस्ताव
आश्चर्यजनक रूप से, इन तीनों ही जनहित और सम्मान से जुड़े प्रस्तावों को बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पार्षदों ने बहुमत के बल पर अस्वीकार कर दिया। बैठक में नगर अध्यक्ष सचिन शेंडे और सुनील भालेराव ने प्रस्तावों का पुरजोर समर्थन किया था। वहीं, इसके विरोध में प्रदीप (पिंटू) माने, संतोष पटले, कैलाश यादव, अनुज जैसवाल, निर्मला मिश्रा, नीति विनोद राय और शिखा सोनपुरे ने मतदान कर तीनों प्रस्तावों को खारिज करवा दिया।
अपनों के ही विरोध से गहराया आश्चर्य और आक्रोश
अग्रवाल समाज और राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर सबसे ज्यादा हैरानी जताई जा रही है कि उड़ान पुल का नामकरण लोढूलालजी अग्रवाल के नाम पर करने की लिखित सिफारिश खुद बीजेपी विधायक विनोद अग्रवाल ने पत्र भेजकर की थी। इसके बावजूद, उनकी ही पार्टी के पार्षदों और सत्ता में साझीदार राकांपा के पार्षदों ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। इस दोहरे रवैये के कारण अग्रवाल समाज में बीजेपी और राकांपा के पार्षदों की कार्यप्रणाली के खिलाफ भारी आक्रोश और असंतोष पनप रहा है।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री अग्रसेन स्मारक समिति के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सचिव आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल सहित कांग्रेस के युवा नेता व पार्षद राकेश ठाकुर, पार्षद अमर रंगारी, संजू माने व समाज के अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नगराध्यक्ष ने दिया आश्वासन: दोबारा लाएंगे प्रस्ताव
“मैं समस्त अग्रवाल समाज और शहरवासियों की जनभावनाओं का पूरा सम्मान करता हूं। आने वाले समय में नगर परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को एक बार फिर पटल पर लाया जाएगा और पूरा प्रयास किया जाएगा कि इस उड़ान पुल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालजी अग्रवाल का ही नाम मिले।”  – सचिन शेंडे, नगर अध्यक्ष, गोंदिया
The post उड़ान पुल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोढूलालजी अग्रवाल के नाम देने का बीजेपी-राकांपा पार्षदों ने किया विरोध appeared first on Berar Times.
किसानों का विकास जीआई टेकिंग से संभव – अविनाश लाड
गोंदिया. नाबार्ड के माध्यम से संपूर्ण देश में रोड़-रास्ते बहुत बनाए गए है. किसानी के सेक्टर में पैसा बहुत है. वही अब फोकस जीआई टेकिंग पर कर रहे है. जीआई टेकिंग वाले प्रोडक्ट की कीमत अधिक बढ़ जाती है. जिससे जीआई टेकिंग से किसानों का विकास संभव है. उक्त आशय के विचार नाबार्ड के जिला महाप्रबंधक अविनाश लाड ने राधाबाई नर्सिंग स्कूल के हॉल में श्री गणेश ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था गोंदिया व नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में नाबार्ड के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष पद से मार्गदर्शन करते हुए व्यक्त किए.
प्रमुख अतिथियों के रूप में जिला डीडीआर योगेश भाकरे, श्री ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था के सचिव विजय बहेकार, प्रा. सविता बेदरकर, प्रा. रामकृष्ण चौधरी, पूर्व खंडविकास अधिकारी सुदेश वाघाये आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के हस्ते महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर की गई.
प्रा. चौधरी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि डा. बाबासाहेब आंबेडकर के प्राब्लन ऑफ रूपी के आधार पर नाबार्ड की स्थापना की गई. जिसका मूल आधार ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम करना है. प्रा. सविता बेदरकर ने भी प्रसंगावधान विचार रखे.
इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को किसानों की विभिन्न फसलों व उत्पादनों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का संचालन रेखा बानेवार ने किया व आभार नाबार्ड के ललित टेंभरे ने माना. ज्योती वारे सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहयोग किया.
The post किसानों का विकास जीआई टेकिंग से संभव – अविनाश लाड appeared first on Berar Times.
विविध कार्यक्रमों के साथ सांसद डॉ.किरसान का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
गोंदिया, प्रतिनिधि।श्री गुरुदेव आदिवासी शिक्षा प्रसारक मंडल, गोविंदपुर के अध्यक्ष तथा गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. नामदेवरावजी किरसान का जन्मदिवस संस्था के अंतर्गत संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों में सामाजिक, शैक्षणिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन, शुभकामना समारोह तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने वाले अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम आदिलोक विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, बोलुंडा, आदिलोक महिला बी.एड. महाविद्यालय, गोरेगांव, आदिलोक अध्यापक विद्यालय, गोरेगांव, किरसान मिशन स्कूल, गोरेगांव, किरसान मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गणखैरा, किरसान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गणखैरा तथा किरसान मिशन स्कूल, चोपा/कालीमाटी में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सभी संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सांसद डॉ. नामदेवरावजी किरसान के शिक्षा, समाजसेवा तथा आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. किरसान के नेतृत्व में संस्था ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें संस्कार, अनुशासन, सामाजिक चेतना और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में गोंदिया जिला कांग्रेस के महासचिव रामसिंह चौहान, जिला कांग्रेस के सचिव इसुलाल भालेकर, आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट दुष्यंत किरसान, संस्था के सचिव सुभाष चुलपार, प्राचार्य वैद्य सर, प्राचार्य विनोदजी, प्राचार्य अनिलकुमार राव, प्राचार्या कविता येडे, प्राचार्य दिलीप कोल्हे सहित संस्था के सभी प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सांसद डॉ. नामदेवरावजी किरसान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सभी प्राचार्यों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
The post विविध कार्यक्रमों के साथ सांसद डॉ.किरसान का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया appeared first on Berar Times.
बेरडीपार (खुर्शीपार) क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस की बढ़ी ताकत, कई नागरिकों ने थामा पार्टी का दामन
तिरोड़ा- क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब बेरडीपार (खुर्शीपार) के अनेक प्रमुख नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह पक्ष प्रवेश कार्यक्रम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तिरोड़ा तालुका अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य जगदीश (बालू) बावनथडे के नेतृत्व में संपत्र हुआ।
नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने सांसद प्रफुल्ल पटेल के विकासवादी दृष्टिकोण, सांसद राजेंद्र जैन के कुशल नेतृत्व तथा जगदीश (बालू) बावनथड़े की सक्रिय एवं जनहितैषी कार्यशैली से प्रभावित होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का झंडा थामते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस सामूहिक पक्ष प्रवेश से बेरडीपार (खुर्शीपार) क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त हुआ है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बड़े पक्ष प्रवेश से क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
The post बेरडीपार (खुर्शीपार) क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस की बढ़ी ताकत, कई नागरिकों ने थामा पार्टी का दामन appeared first on Berar Times.
पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से अग्रसेन द्वार के समीन भव्य श्रीराम मंदिर का नवनिर्माण संपन्न
प्रभु श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी श्रध्दालुओं को दी बधाई शुभकामनाए
गोंदिया. गोंदिया के श्री अग्रसेन द्वारा के समीप स्थित प्राचीन सुप्रसिध्द श्री सितारामजी के जीर्ण मंदिर के नवनिर्माण एवं प्रभु श्रीराम, सीताजी, लक्ष्मणजी एवं शिव पंचायत आदि की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सपत्नीक प्रभु श्रीराम, सीताजी एवं लक्ष्मणजी तथा शिव पंचायत का पूजन कर आशिर्वाद लिया तथा उपस्थित सभी श्रध्दालुओं को मंदिर के नवनिर्माण-प्रभु के प्राणप्रतिष्ठा पर्व की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि, जनवरी २०२४ में अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने गोंदिया के प्राचीन प्रभु श्रीसीताराम मंदिर के नवनिर्माण की घोषणा की थी और अथक प्रयत्न कर शासन से इस हेतु ३० लाख रुपए की निधी उपलब्ध कराई। जिससे मंदिर का निर्माणकार्य पूर्ण हुआ और एक बार पुनः प्राण प्रतिष्ठा के साथ गोंदिया में प्रभु श्रीराम मंदिर में स्थापित हुए। प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सर्वश्री नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, मारवाड़ी युवक मंडल अध्यक्ष महेश (मन्नु) गोयल, गांधी चौक दुर्गा उत्सव समिती अध्यक्ष सुनिल अग्रवाल (बारदानेवाले), महेश अग्रवाल (माया), शहर कॉग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन के महासचिव अपूर्व अग्रवाल, कृउबास उपसभापती राजकुमार (पप्पु) पटले, कृउआस संचालक सुरेशकुमार अग्रवाल, धनलाल ठाकरे, सामाजिक कार्यकर्ता सुनिल अग्रवाल (लाला सर), नागेद्रनाथ चौबे (भय्यु), रमाकांत अवस्थी (मुन्ना), प्रफुल गोयल (लालु), पार्षद अशोक (गप्पु) गुप्ता, राकेश ठाकुर, शीलु ठाकुर, अमर रंगारी, चंद्रकुमार चुटे, रुपेश नशिने, क्रांती जायसवाल, मंदिर निर्माता ठेकेदार संजु माने, वास्तुकार सत्यम कमल पुरोहित श्रीकांत चांदुरकर, असित अग्रवाल, देवेन्द्रबाबू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (दिल्ली वाले) सहित श्रध्दालुगण उपस्थित थे।
The post पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से अग्रसेन द्वार के समीन भव्य श्रीराम मंदिर का नवनिर्माण संपन्न appeared first on Berar Times.