Home हिंदी खबरे लांजी में स्व- सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न

लांजी में स्व- सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न

0

लाँजी(श्रेयष तिडके)– को जनपद पंचायत लांजी के सभा हॉल में आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित महिला स्व सहायता समूह का स्व सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री  के निवास से सीधा प्रसारण दुरदर्शन, लाइव कास्ट तथा इलेक्ट्रानिक मिडिया के माध्यम से ग्राम में गठित स्व सहायता समूहों ने कार्यक्रम को दिखाया गया।इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि दिनेश लाण्डे पूर्व सरपंच पूर्वाटोला, आजीविका मिशन के समस्त स्टाफ एवं संकुल स्तरीय संगठन आजीविका मिशन से अध्यक्ष दुर्गा कुर्राहे एवं स्व सहायता समूहों के 42 सदस्यो के द्वारा इस कार्यक्रम को लाइव कास्ट के माध्यम से देखा गया।

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि सभी दीदी कोविड का टीकाकरण महाअभियान में 17/09/2021 को सभी समूह सदस्यों को टीका करवाना अनिवार्य हैं, तथा समूहों को मछली पालन, सिघड़ा की खेती, फूलो की खेती, पोषन आहार, सोसयटी का कार्य, धान उपार्जन केन्द्र एव अन्य कार्य करने हेतु स्व सहायता समहों को माननीय मंत्री जी के द्वारा आजीविका मिशन से जुडे स्व सहायता समूहों के सदस्यों को प्रेरणा दी गई।

मुख्यमंत्री जी द्वारा बताया गया कि जेम्स पोर्टल पर स्व सहायता समूहों के माध्यम से कोई भी गतिविधि करके उत्पाद किया जा रहे है उसे आनलाईन पोर्टल के माध्यम से प्रोडक्ट खरीदी का कार्य कर सकते है जिसमें छोटे बडे व्यापारी भी उस प्रोडक्ट को आनलाईन के माध्यम से आर्डर कर सकते है। समूहों द्वारा जितने भी उत्पाद बनाये जा रहे है वहा हाट बाजार एवं शासकीय विभागो में उत्पाद को बेचा जायेगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बताया गया की शासन के अनेको योजनाओं के माध्यम से स्व सहायता समूह सदस्यो को जैसे बैंक लिंकेज, सीआईएफ राशि, आर एफ की राशि से अनेक प्रकार के गतिविधि करने हेतु प्रेरित किया गया।

Exit mobile version