Home हिंदी खबरे विधायक विनोद अग्रवाल ने की वचनपूर्ती, जिले के 139 रोहयो कर्मचारीयो के...

विधायक विनोद अग्रवाल ने की वचनपूर्ती, जिले के 139 रोहयो कर्मचारीयो के मानधन में वृद्धि

0

गोंदिया। गोंदिया जिले में जिल्हाधिकारी कार्यालय, जिल्हा परिषद, तहसील कार्यालय व पंचायत समिती कार्यालय में रोहयो कर्मचारी APO, PTO व CDEO ये 10 से 14 वर्षो से कार्यरत है। महाराष्ट्र शासन के दिनांक 27 अगस्त 2019 के मानधन वृद्धि के इतिवृत्त के अनुसार 3 वर्षो से गोंदिया जिले के रोहयो कर्मचारीयो के मानधन में वृद्धि नही करने से गोंदिया जिले के रोहयो कर्मचारीयो ने दिनांक 21 /03 /2022 से मानधन वृद्धि के लिए जिल्हाधिकारी कार्यालय के सामने बेमुदत काम बंद आंदोलन शुरू किया था।

इस काम बंद आंदोलन में विधायक विनोद अग्रवाल ने दिनांक 25मार्च को आंदोलन स्थल पर भेंट देकर व तत्काल मंत्रालय में रोहयो के सहायक संचालक विजयकुमार कालवले से गोंदिया जिले के रोहयो कर्मचारीयो के मानधन वृद्धि के विषय में चर्चा कर, गोंदिया जिले के रोहयो कर्मचारीयो को मानधन में वृद्धि करवाने का आश्वासन दिया था. इसी आश्वासन के बाद गोंदिया जिले के रोहयो कर्मचारीयो ने अपना कामबंद आंदोलन समाप्त किया था। जिसके चलते रोहयो कर्मचारीयो के मानधन वृद्धि की गई।
विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा वचनपूर्ति करने और गोंदिया जिले के रोहयो कर्मचारीयो के मानधन वृद्धि में सहकार्य करने पर रोहयो कर्मचारी कृति समिती संगठना के सभी पदाधिकारीयों व कर्मचारीयो ने विनोद अग्रवाल का आभार माना।

Exit mobile version