Home हिंदी खबरे 1 मई से नगर परिषद नगर पंचायत कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

1 मई से नगर परिषद नगर पंचायत कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

0

गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य नगर परिषद, नगर पंचायत कर्मचारी संघटना द्वारा अपनी विभिन्न प्रलंबित मांगों को लेकर 1 मई 2022 से संपूर्ण राज्य में अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन का आवाहन किया है।
जिसमें ध्वजारोहण के पश्चात सभी प्रकार के शासकीय कार्य पर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।
इसके पूर्व 5 अप्रैल 2022 को सभी कर्मचारियों द्वारा काले फीते लगाकर सांकेतिक आंदोलन किया था तथा 20 अप्रैल 2022 को मुंबई आजाद मैदान व मंत्रालय पर मोर्चा भी निकाला गया था,
किंतु शासन द्वारा नगर परिषद नगर पंचायत कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की ओर अनदेखी की जा रही है । इस संदर्भ में गोंदिया नगर परिषद कर्मचारी संघटना द्वारा गोंदिया नगर परिषद के मुख्याधिकारी व प्रशासक करण चौहान को निवेदन दिया है।
इस अवसर पर कर्मचारी संघटना के सुरेंद्र बंसोड़, नरेंद्र तिवारी, दिलीप चाचीरे, प्रशासकीय अधिकारी सी ए राने, मुकेश मिश्रा, शिव हूंकरें, शाम भाऊ शेन्डे, मनीष बेरीसाल, प्रदीप घोड़ेश्वर आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version