39.9 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या

कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या

0
33

blank

 गोंदिया,दि.19ः रावणवाड़ी पुलिस थानांतर्गत सिवनी में कुएं में छलांग लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने की घटना 14 जनवरी को सामने आई है। मृतक का नाम दासगांव निवासी भंडारी खेमन सोनवाने (48) बताया गया है। इस संदर्भ में रावणवाड़ी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक भंडारी सोनवाने यह मतिमंद होकर अपने रिश्तेदार सिवनी निवासी रामदास मलगाम के घर में रहता था। 14 जनवरी को तड़के 4.30 बजे के दौरान वह परिजनों को जानकारी न देते हुए घर से बाहर निकलकर परिसर में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर रावणवाड़ी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

blank