37.7 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे आमगाव नगरपरिषद को करो मध्यप्रदेश शामिल,सरकार से माँग

आमगाव नगरपरिषद को करो मध्यप्रदेश शामिल,सरकार से माँग

0
59

blank

आमगाव,दि.27ः- गोंदिया जिले की आमगाव नगरपरिषद जब से अस्तित्व मे आयी है,तब से यह नगरपरिषद राजनितीक पार्टियोके वजह से विकास से वंचित है.साथ ही अब तक एक भी चुनाव न होने से जनता अपनी समस्या का समाधान किससे करे यह सवाल खडा हुवा है.वही राज्य सरकार एंव गोंदिया जिला प्रशासन  हमेशा आमगाव नगरपरिषद के क्षेत्र के जनता के साथ भेदभाव की भूमिका रखते हुये विकास कार्यो मे अंडगा डालने का ही काम करने का आरोप जनता ने किया है.वही राज्य सरकार के इस रवैय्ये को देखते हुये आमगाव नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले आठ गाँवो के जनता ने आमगाव नगरपरिषद को महाराष्ट्र से निकालकर मध्यप्रदेश मे शामिल करने संबधी एक ज्ञापन आमगाव  तहसिलदार के व्दारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भेजा है.

 

blank