Home हिंदी खबरे शिक्षका सुमन कैन को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

शिक्षका सुमन कैन को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

0
नई दिल्ली-सोक्रेटस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी नई दिल्ली ने दिल्ली की शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता सुमन कैन को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य बृजलाल; मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक मिश्र; आईजी रेलवे सत्येंद्र कुमार सिंह; पदमश्री  सुभद्रा देवी; एससीआरटी के संयुक्त निदेशक नाहर सिंह ने सुमन कैन और कई अन्य लोोगों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया!
इस कार्यक्रम में दिल्ली और भारत के अन्य राज्यों से आए कई विशिष्ट लोगों को मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई!
मानद डॉक्टरेट से सम्मानित सुमन कैन ने अंग्रेजी साहित्य से बीए और एमए करने के बाद बीएड की भी उपाधि हासिल की थी। इसके बाद वे दिल्ली सरकार के विद्यालय में पिछले 22 सालों से पीजीटी के पद पर कार्यरत हैं।
शिक्षण के अलावा सुमन कैन अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं।
डॉक्टरेट की मानद उपाधि ग्रहण करने के बाद सुमन कैन ने कहा कि शिक्षक की भूमिका को सैद्धांतिक तौर पर तो हमेशा से महत्व दिया गया है लेकिन व्यवहार में इस पद का महत्व कम होता जा रहा था। उन्होंने कहा कि अब नए दौर में शिक्षक की गुरुतर भूमिका को फिर से समाज और शासन ने स्वीकार किया है और इससे उन्हें बच्चों के बेहतर विकास और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रोत्साहन मिलता है।
सुमन कैन ने कहा कि शिक्षण उनके लिए केवल पेशा कभी नहीं रहा है। शिक्षण का कार्य उनकी व्यक्तिगत पसंद और हॉबी भी है और शायद इसीलिए मैं इस कार्य के साथ इतना न्याय कर पाई कि सोक्रेटस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ने मुझे मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने लायक पाया।
श्रीमती सुमन कैन ने कहा कि अपने कैरियर में उन्होंने कई डिग्रियां हासिल कीं लेकिन डॉक्टरेट करने का उनका सपना था जिसे वे व्यस्तता के कारण पूरा नहीं कर पा रही थीं लेकिन अब सोक्रेटस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ने मानद उपाधि देकर यह कमी भी पूरी कर दी।
image.png

 

Exit mobile version