31.2 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे नंगपुरा/मुर्री के नए सरपंच बनें ओमप्रकाश रहांगडाले.

नंगपुरा/मुर्री के नए सरपंच बनें ओमप्रकाश रहांगडाले.

0
300

blank

गोंदिया। शहर से सटी तहसील की बहुचर्चित ग्राम पंचायत नंगपुरा/मुर्री में जनता से निर्वाचित हुए तत्कालीन सरपंच बबलू येरने पर दिसम्बर 2019 में 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस अविश्वास के बाद फरवरी 20 में सभा लेकर उन्हें पद से हटा दिया गया था। बबलू येरने के सरपंच पद से हटने के बाद से इसका कामकाज उपसरपंच ओमप्रकाश रहांगडाले संभाल रहे थे।

6 माह में सरपंच का चुनाव लेना अनिवार्य था, परंतु वर्तमान में कोरोना संकट काल के चलते कुछ विलंब करते हुए आज 9 सितंबर 20 को सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने उपसरपंच रहकर कार्यकाल संभाल रहे ओमप्रकाश रहांगडाले को समर्थन देकर नए सरपंच के रुप में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया। जल्द ही ओमप्रकाश रहांगडाले द्वारा उपसरपंच पद से इस्तीफा देने के बाद नए उपसरपंच का चुनाव किया जाएगा।

चुनाव निर्विरोध करवाने हेतु कमलेश सोनवाने, ब्रम्हानंद सहारे माजी उपसरपंच, संदीप टेम्भेकर माजी उपसरपंच, करनजी टेकाम ग्रा. प. सदस्य, तिर्थराज रहांगडाले ग्रा. प. सदस्य, मिनाबाई सूर्यवंशी ग्रा. प. सदस्य, मिनाबाई तावाडे ग्रा. प. सदस्य, पुष्पाताई शरणागत ग्रा. प. सदस्य, सुनंदा ताई जाम्भूलकर, पुजाताई बिजेवार ग्रा. प. सदस्य, रामेश्वरी बोपचे ग्रा. प. सदस्य इन सब लोगो ने उपसरपंच रहांगडाले के अच्छे कार्यशैली को देखते हुए फिर से पूरे सदस्ययों ने एक बार फिर उनपर विश्वास व्यक्त किया और समर्थन कर निर्विरोध सरपंच निर्वाचित किया।

इस दौरान क्षेत्र के कमलेश सोनवाने, पिंडकेपार सरपंच सुधीरभाऊ चन्द्रिकापुरे, मुकेश हलमारे, आशिष सोनवाने, राधेश्याम शरणागत, विक्की कावळे, राहुल शरणागत अतुल शरणागत, शालिक रक्षे एवं अन्य साथियों ने पुष्प माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। चुनावी प्रक्रिया के दौरान अधिकारी वर्ग में तहसिलदार भेंडारकर, तलाठी भगत, ग्राम सेवक बिसेन का समावेश रहा।

blank