33.7 C
Gondiā
Thursday, June 4, 2026
Home हिंदी खबरे आज EC की प्रेस कांफ्रेंस, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान...

आज EC की प्रेस कांफ्रेंस, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान संभव

0
175

blank

नई दिल्ली. एक तरफ बिहार में विधान सभा चुनाव  को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपना राजनीतिक द्वन्द  शुरू कर दिया है। वहीं इन सबके बीच आज  बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा सकता है।

आज चुनाव आयोग ने दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। खबर ये भी है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान किया जायेगा। वहीं बताया जा रहा है कि बिहार में तीन चरण में चुनाव संभव किया जा सकता है ।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा। आयोग 15 राज्यों में एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा भी कर सकता है। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है। वहीं 64 विधानसभा सीटों में मध्य प्रदेश की 27 सीटें शामिल हैं, जहां उप चुनाव होना है। इन 27 सीटों में से अधिकतर कांग्रेस के बागी सदस्यों के पार्टी तथा विधानसभा से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुईं थीं।

blank