
गोंदिया। इंटरनेशनल योगमुड़ो फेडरेशन एवं इंडियन योगमुड़ो फेडरेशन द्वारा ऑनलाइन योगमुडो ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमें गोंदिया के प्रा अनिल सहारे ब्लैक बेल्ट विजेता बने। इंटरनेशनल योगमुड़ो फेडरेशन कोरिया के चीफ मास्टर,एग्जामिनर मिंचुल कैंग तथा इंडियन योग फेडरेशन के अध्यक्ष मास्टर रोहित नारकर, महासचिव राणा अजय सिंह ने पूरे भारत से 130 मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का ब्लैक बेल्ट एग्जाम लिया। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए अनिल सहारे ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया। मार्गदर्शक महाराष्ट्र योगमुडो एसोसिएशन के सचिव प्रवीण खोलें थे। उनकी इस सफलता पर विशाल अग्रवाल, दीपक कदम, सचिन शेंडे, रवि रामटेककर, दीपक सिक्का, विशाल ठाकुर, अतुल बोरकर, विजय गिरी ,सुरेंद्र ठाकरे, निलेश फुलबांधे, रुपाली ऊके, अरुण कावडे ,मनीष माथरे, ने अभिनंदन किया।





