38.2 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे मेरा परिवार मेरी जवाबदारी का करे पालन – बीडीओ इनामदार

मेरा परिवार मेरी जवाबदारी का करे पालन – बीडीओ इनामदार

0
213

blank

गोंदिया–इन दिनों कोरोना जैसे महामारी का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ते हि जा रहा है | जिसपर प्रतिबंधात्मक उपाय करना साथ ही सतर्कता बरतना अत्यंत जरुरी हो चूका है | मास्क का उपयोग करना, सोशल डिस्टेंससिंग, जरुरी काम होने पर ही घर के बाहर निकलना चाहिए ऐसे सुझाव बीडीओ इनामदार ने दिए | महाराष्ट्र सरकार के दिए गए निर्देश मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी का पालन करना आवश्यक है | और परिस्थिती के अनुसार सावधानी बरतना ही अपनी सुरक्षा है ऐसे भी सुझाव बीडीओ इनामदार ने विभिन्न जगहों पर मीटिंग लेकर दिए | और कहा की कोरोना की इस गंभीर परिस्थिती में हमें सरकार को मदद करने की आवश्यकता है | गोंदिया में दिनोंदिन कोरोना के मरीजो में तेजी देखि जा रही साथ ही मृत्यु का प्रमाण भी बढ़ चूका है | जिसे नियंत्रण करने के लिए सरकार के दिए गए निर्देश मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी के तहत अपनी रक्षा व अपने परिवार की रक्षा हमें स्वयं को करना है ऐसे सुझाव मीटिंग के माध्यम से दिए है |बीडीओ इनामदार ने कोरोना जैसे गंभीर परिस्थिती में भी जो एक योद्धा बनकर हमारी रक्षा कर रहे ऐसे सभी योद्धावो को धन्यवाद दिया | और कोरोना जैसे महामारी के चलते हुए भी बीडीओ इनामदार विभिन्न जगहों पर सरकार के मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी के उपक्रम को लेकर निरंतर  जनजागृति कर रहे है | इस अवसर पर पंचायत समिती से पारधी मैडम, नागरा के सरपंच, सदस्य आशा वर्कर, दक्षता समिती के सदस्य, कोरोना रक्षा समिती के सदस्य,मेडिकल कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे |

blank