
गोंदिया,01 अक्तुबंर-उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना के खिलाफ गोंदिया के सड़कों पर आक्रोश दिखाई दिया,वही हाथरस की घटना को लेकर समूचे देश में विरोध तेज हो गया है।आज 1 अक्टूबर गुरुवार की सुबह गोंदिया बंद का ऐलान करते हुए सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए गोंदिया नगर परिषद कार्यालय निकट से जुलूस निकाला और दोषियों के खिलाफ फास्ट उत्तरप्रदेश मे हुये दलित समाज की लडकी के गॅंगरेप मामले के आरोपीं को पकडकर फाँसी की सजा देने के माँग की।
जुलुस का नेतृत्व युवा सुदर्शन समाज अध्यक्ष विजेंद्र बरोंडे,युवा वाल्मिकी समाज अध्यक्ष राजेश करोसिया,युवा उत्कल समाज अध्यक्ष तिलक दीप,युवा मखियार समाज अध्यक्ष सचिन शेद्रें,छावा संग्राम परिषद निलम हलमारे,राजा करियार , मदन बघेले ,बसपा के पुर्व पार्षद सुनील भरने , ज्योति गजभिये , निरंजन हथ्कैया , नितेश मोहबे, विकास बाहे ,राकेश चुरेलकर , सत्यम आदीने किया। पुलिस सुरक्षा बल के बीच निकला मोर्चा-गांधी प्रतिमा , मेनरोड ,गोरेलाल चौक , खोजा मस्जिद , स्टेडियम मार्केट , नेहरू चौक की सड़कों से भ्रमण करता हुआ आंबेडकर चौक पहुंचा जहां हाथरस की मृत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा इस संदर्भ में गोंदिया उपविभागीय अधिकारी के मार्फत प्रधानमंत्री के नाम प्रतिवेदन दिया गया।





