
गोंदिया,2 अक्तुबंरः-हाथरस में दलित लडकी के साथ हूये पाशविक बलात्कार और अमानवीय हत्या के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी निषेध दिवस के आव्हान के तहत आज दिनांक 2 अक्टूबर को गोदिया में निषेध प्रदर्शन कर ते हुये सरकार को आनलाईन निवेदन प्रेषित किया गया जिसमें इस घटना पर तिव्र रोष व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा की योगी सरकार के भुमिका की कड़ी निंदा की गयी जिसमें सरकार की पुरी यंत्रणा को आरोपीयो के बचाव मे उतार दिया गया तथा शांतीमय लोकतांत्रिक तरीके से जारी आदोलनो को कुचलने की निंदा करते हुए आरोपीयो को कड़ी से कड़ी सजा देने पिडीत परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने सभी दोषी सरकारी यंत्रणा के अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई अंत मे मृतक को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम मे काॅ हौसलाल रहांगडाले सदस्य राज्य कार्यकारणी काॅ मिलिंद गणवीर,जिला सचिव काॅ रामचंद्र पाटिल, जिला सहसचिव काॅ करूणा गणवीर, राज्य कौन्सिल सदस्य काॅ प्रल्हाद उके, तालुका सचिव काॅ छनुजी रामटेके, कॉ क्रांति गणवीर ,काॅ सुरेश रंगारी प्रमुखता से थे।





