43.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे उत्तर प्रदेश मे लगाओ राष्ट्रपति शासन व किसान विरोधी बिल रद्द करें...

उत्तर प्रदेश मे लगाओ राष्ट्रपति शासन व किसान विरोधी बिल रद्द करें केन्द्र सरकार – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

0
209

blank

गोंदिया,6 अक्तुंबरः-उत्तर प्रदेश के हाथरस मे हाल ही में घटी अमानवीय कृत्य के साथ बलात्कार और उसकी घृणित हत्या के विरोध मे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त कर वंहा राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग का ज्ञापन राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीने जिलाधीस को सोंपा।साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हितों को अनदेखा कर, अपनी मनमानी करते हुए जो कृषि बिल लाया गया।जिसमें आनें वाले समय में किसान एमएसपी से वंचित कर दिया जाएगा और कृषि उपज मंडी का अस्तित्व भी खतम होगा। और पूंजी पतियों को सिधा लाभ मिलेगा अतः इस बिल को तुंरत रद्द करने की मांग का ज्ञापन  राष्ट्रपति के नाम जिलाधिश गोंदिया को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी पार्टी के सर्वश्री प्रदेश सचिव विनोद हरिनखेड़े , प्रदेश प्रतिनिधि देवेन्द्रनाथ चौबे, जिल्हा उपाध्यक्ष शिव शर्मा ,शहर अध्यक्ष अशोक सहारे, तालुका अध्यक्ष बालकृष्ण पटले, शहर महिला अध्यक्ष आशाताई पाटिल, बैंक संचालक राजू एन जैन, गुड्डू बिसेन , हरबक्स गुरनानी , दिलीप पाटिल आदि उपस्थित थे।

blank