38.2 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे वि. अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले के शुभ हस्ते किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष...

वि. अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले के शुभ हस्ते किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेश राणे के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन

0
161

blank

गोंदिया,7 अक्तुंबरः-किसान कांग्रेस को पूरे देश में एक नई पहचान देने वाले किसानों के नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले ने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेश राणे के कार्यालय का शुभारंभ अपने शुभ हस्ते किया। कार्यालय के उद्घाटन पश्चात किसान कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान विरोधी काले कानून का विरोध कर किसानों को काले कानून की सच्चाई बताए साथ ही किसान कांग्रेस गोंदिया के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष जितेश राणे के कार्य प्रणाली की प्रशंसा भी की उन्होंने एक महीने में ही गोंदिया जिले के आठों तालुका के तालुका अध्यक्ष की नियुक्ति कर किसान कांग्रेस को तालुकास्तर तक पहुंचाया हैं।अपेक्षा भी की है कि वह और उनकी पूरी टीम किसान कांग्रेस के संगठनों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
उद्घाटन समारोह में प्रमुखता से कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डाँ नामदेवराव जी क्रीसान, प्रदेश सचिव अमर वराडे, किसान कांग्रेस जिला समन्वयक निलम हलमारे, ओबीसी विभाग जिला अध्यक्ष जितेंद्र कटरे तालुका अध्यक्ष प्रशांत (गुड्डा) लिल्हारे, आर पी राहांगडाले, चंद्रकुमार बागडे, जीवन शरनागत, विजेंद्र बरोंडे, अजय राहांगडाले, राजु भाऊ काले, वंदना काडे, रोहित चौधरी,मनुभाई पटले इत्यादि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तालुका महासचिव इंजि राजीव ठकरेले ने कीया एवं आभार राजु राहांगडाले ने किया।

blank