35.7 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा मास्क वितरित कर ऊर्जा मंत्री डाँ...

कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा मास्क वितरित कर ऊर्जा मंत्री डाँ नितीन राऊत का जन्मदिन मनाया

0
94

blank

।गोंदिया==अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार के  ऊर्जा मंत्री डॉ नितिन राऊत इनका जन्मदिन  गोंदिया शहर कमेटी अनुसूचित विभाग, जिला कमेटी अनुसूचित विभाग एवं तालुका कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान में मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ नामदेवराव किरसान तथा अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष विशाल शेंडे के निर्देश पर शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं बीजेडब्ल्यू स्त्री रुग्णालय में दूरदराज से आए हुए गरीब एवं जरूरतमंद बंधुओं को मास्क वितरण किया गया और कोरोना संक्रमण बचाव हेतु मार्गदर्शन किया गया। जिसमे महाराष्ट्र शासन कि अनेकों योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित विभाग के शहर अध्यक्ष अमर राहुल, जिला सचिव विजेंद्र बरोंड़े किया। मार्गदर्शक के रूप में तालुका महासचिव इंजि राजीव ठकरेले उपस्थित हुए।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोनू बरोंडे, बच्चा भंवरेल, अनिकेत बद्दलवार, अक्षय गदलवार, राजेश करोसिया, शिव हतेल, अंकित लदरे, मयूर बंरोंडे,  प्रशांत डोंगरे आकाश इंदूरकर इत्यादि कार्यकर्ताओं ने मिलकर जन्मदिन मनाया।

blank