गोंदिया ==दिवाली के पर्व पर कामठा मे विधायक विनोद अग्रवाल समर्थक यानी चाबी संघटन की समिक्षा बैठक ली गई। इस बैठक मे गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी बडी संख्या मे उपस्थित हुये थे। इस समिक्षा बैठक मे आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की चाबी संघटन की जनता मे कया छबी है इस बात की मीमांसा की गई। ईसी के साथ गोंदिया तालुका के महिला प्रमुख पद पर सौ. चैतालीसिंह नागपुरे इनके चयन की घोषणा भी की गई। इस बात से लेकर कार्यकर्तावो मे उत्सव देखा गया। आगामी चुनाओ मे चाबी संघटन लढणे वाला है, यह सुनकर विरोधी पक्ष काफी हरकत मे आ गये थे । इसके पच्चात ही तालुका महिला प्रमुख के पद पर चैताली सिंह नागपुरे इनकी नियुक्ती से विरोधीयो की परेशानी बढ गई है।





