35.7 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे महाविकास आघाडी के उम्मीदवार एड. अभिजित वंजारी के प्रचारार्थ गोंदिया में 28...

महाविकास आघाडी के उम्मीदवार एड. अभिजित वंजारी के प्रचारार्थ गोंदिया में 28 को मेळावा

नाना पटोले, प्रफुल पटेल, अनिल देशमुख, डाॅ. विश्वजीत कदम रहेंगे उपस्थित

0
262

blank

गोंदिया–महाराष्ट्र विधान परिषद निवडणूक नागपुर विभाग पदवीधर मतदार संघ में महाविकास आघाडी के अधिकृत उम्मीदवार एड. अभिजित गोविंदराव वंजारी के चुनाव प्रचारार्थ 28 नवंबर 2020 शनिवार को शाम 4.30 बजे वैभव लाॅन, तिरोडा रोड गोंदिया में मतदार व कार्यकर्ता मेळावा आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नानाभाऊ पटोले, अध्यक्ष महाराष्ट्र विधानसभा,प्रफुल पटेल, संसद सदस्य, अनिल देशमुख, गृह मंत्री व पालकमंत्री गोंदिया जिला, डाॅ. विश्वजीत कदम, राज्यमंत्री कृषि व सहकारी सामाजिक कल्याण, सहसराम कोरोटे विधायक देवरी,  मनोहर चंद्रिकापुरे ,विधायक अर्जूनी/मोर, राजेंद्र जैन, पूर्व विधायक व अन्य उपस्थित रहेंगे ।
उपरोक्त मतदार व कार्यकर्ता मेळावा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील आयोजक भारतीय राष्ट्रिय काॅंग्रेस, राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पार्टी , शिवसेना पक्ष, शेतकरी कामगार पक्ष, रिपाई (कवाडे गट), आर.पी.आय. (गवई गट) ने की है ।

blank