40.6 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे पवित्र भीमघाट स्मारक, आंबेडकर चौक एवं कार्यालय में बाबासाहब के चरणों मे...

पवित्र भीमघाट स्मारक, आंबेडकर चौक एवं कार्यालय में बाबासाहब के चरणों मे अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि…!

0
275

blank

गोंदिया–6 दिसंबर महापरिनिर्वाण दिवस के 64 वें पवित्र अवसर पर क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के पांगोली नदी स्थित पवित्र स्थल भीमघाट स्मारक पर पहुँचकर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की व उन्हें अभिवादन किया। इसी तरह आंबेडकर चौक में बाबासाहब की प्रतिमा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
   विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, बाबासाहब ने कहा था, मैं उसी समाज को मानता हूँ, जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। आज हम सब उनके इस सूत्र पर चलकर समतामूलक समाज के माध्यम से एकसूत्र में पिरोये हुए है। उनके विचार और आदर्श करोड़ो देशवासियों को प्रेरणा देते है।
  उन्होंने कहा, हमें बाबासाहब ने एक मजबूत भारतीय संविधान देकर संवैधानिक मूल्य प्रदान किया। उनके सपनों का भारत बनाना हम सबका कर्तव्य है।इस दौरान उनके साथ रतन वासनिक, हंसू वासनिक, टिटूलालजी लिल्हारे, राजू पटले, राम पुरोहित आदि उपस्थित थे।

blank