38.2 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे निर्विरोध सरपंच का चुनाव करने वाली ग्राम पंचायत को देंगे 21 लाख का विकास...

निर्विरोध सरपंच का चुनाव करने वाली ग्राम पंचायत को देंगे 21 लाख का विकास कोष-विधायक विनोद अग्रवाल

0
90

blank

गोंदिया। निरंतर आम जनता की सेवा में सक्रिय विधायक विनोद अग्रवाल ने अपने पिछले राजनीतिक कार्यकाल काम किया है। वहीं अपनी खूबियों के साथ ही विधायक विनोद अग्रवाल ने मिसालदायक विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिये अपनी गोंदिया विधानसभा में ग्राम पंचायतों को एक सुनहरा अवसर प्रदान करने का एैलान किया है। माना जा सकता है कि विधायक विनोद अग्रवाल की पहल पर यदि कुछ ग्राम पंचायतें भी इस दिशा में सफल होंगी तो निश्चित ही राजनीतिक क्षेत्र में इसे बड़ा बदलाव माना जायेगा।विधायक विनोद अग्रवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस संबंध में रायशुमारी की, और उसके बाद यह एैलान किया है कि गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में जिन ग्राम पंचायतों में बिना किसी विरोध के निर्विरोध पंचायत चुनाव संपन्न होंगे, स्थानीय विकास निधि से उन ग्राम पंचायतों को 21 लाख रुपये की राशि प्रदान की जायेगी, इसी प्रकार गांव के वार्ड के लिये वार्ड पंच का निर्विरोध चुनाव होने पर 5 लाख रुपये का स्थानीय विकास कोष प्रदान किया जाएगा।

#चुनावी खर्च की बचत होगी..

विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि गोंदिया तालुका वैश्विक महामारी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, कोरोना के आर्थिक प्रहार से जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, भारी बारिश ने भी काफी नुकसान हुआ है, एैसे में निविर्राध चुनाव संपन्न होने पर एक तरफ शासन का चुनावी खर्च बचेगा तो वहीं वित्तीय संकट में आ रही ग्राम पंचायतों को विकास निधि का अतिरिक्त लाभ हाोने के साथ साथ ग्रामीण राजनीति में सौहाद्र्र और समन्वय की नई शुरुआत होगी, जो ग्राम पंचायतों के विकास के लिये मील का पत्थर साबित होगी। गौरतलब है कि 23 दिसंबर से ग्राम पंचायत चुनाव के लिये गोंदिया जिले में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना 18 जनवरी को होगी। जिसके लिये विधायक विनोद अग्रवाल का एैलान देखना होगा क्या रंग लाता है।

blank