
गोंदिया –गोंदिया तालुका राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पार्टी की जनसंवाद बैठक गोंदिया तालुका के ग्राम कुड़वा में पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन व पक्ष के प्रमुख पदाधिकारीयो की उपस्थिती में आयोजित की गई । पूर्व विधायक जैन ने उपस्थित ग्रामीणो व कार्यकर्ताओं से परिसर की समस्याओं के विषय पर चर्चा की साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मजबूती से कुड़वा जिल्हा परिषद् में व दोनों पंचायत समिति में ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। जिसमे संभावित उम्मीदवारों ने अपने परिसर में जनसम्पर्क कर पार्टी की रीती निति से आम जनता को अवगत कराये। वरिष्ठ नेतृत्वो द्वारा परिसर के लिए किये गए कामो की जानकारी नागरिको तक पहुचाये व आगामी जिला परिषद व पंचायत चुनावो के लिये योग्य उम्मीदवारो का चयन हो इस हेतु परिसर के ग्रामीण नागरिको व सामाजिक व्यक्तियो से संपर्क करने का आव्हान बैठक में श्री जैन ने किया । बैठक में प्रमुख रुप से सर्वश्री तालुका अध्यक्ष बालकृष्ण पटले, रमेश गौतम, अखिलेश सेठ, सौ. पूजा अखिलेश सेठ (धुर्वे), सौ. कीर्ति पटले, विनोद तिघारे, महेश वैद्य, सौ. योगिता बालाधरे, सौ. पायल खोब्रागडे, शैलेष वासनिक,दिनेश गौतम, रज्जु बिसेन, बालचंद टेंभरे, मोहनलाल बोपचे, लक्मीकांत कटरे, अमित बोरकर, सौ. रविकाला नागपुरे , आश्विन खोब्रागडे, बुद्धरत्न बागड़े,सौ. माधुरी तुरकर, आशिक वासनिक नरेश बघेले, महेंद्र हरिनखेड़े, राजू बावनथडे, खेमेन्द्र बोपचे, मनोज कटरे, नीलू बिसेन, संजय उके, संजय उके, चंदन पटले, चंद्रप्रकाश एल्ले, पुरुषोत्तम बिसेन, रविंद्र हट्टेवार,भोजराज तुरकर, मुन्ना हरिखेड़े, वेद ढ़बाले आदी उपस्थित थे.




