
तिरोडा,दि.12 जनवरीः-गोंदिया जिले के काँगेस पक्ष संगठन की संगठनात्मक जानकारी एंव जिले किये जा रहे कार्यो की जानकारी के साथ पक्ष की समिक्षा करने अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के सचिव एंव महाराष्ट्र के प्रभारी आशिष दुआ ने तिरोडा विधानसभा मतदारसंघ के कार्यो की समिक्षा तिरोडा के काँग्रेस भवन मे 11 जनवरी की.इस अवसरपर उनके प्रथम आगमन उपलक्ष तिरोडा शहर एंव तहसिल काँग्रेस की और से उनका स्वागत एंव सत्कार किया गया.
सत्कार समारोह पश्चात तालुका अध्यक्ष ने प्रस्तावना अहवाल सादर किया.शह काँग्रेस अध्यक्ष ठमेन्दसिह फत्तेसिह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन कि स्थिती कमजोर क्यो है और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयास की जरूरत की बात रखी.साथ ही विगत कई वर्षो से यहां कांग्रेस के विधायक नहीं होने से जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति,नगरपालिका में काँग्रेस सदस्यो की संख्या कम होने की पुष्टी की.इस अवसर पर पुर्व जिला पंचायत सदस्य पी.जी.कटरे,जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाँ नामदेव किरसान,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डाँ योगेन्द्र भगत, अमर वराडे जी इन्होने भी संगठन के कार्यो के ऊपर प्रकाश डालकर प्रदेश संगठन ने जिले मे सक्रियता दिखाने की बात रखी. सभा का संचालन एंव आभार प्रदर्शन तालुका समन्यवक रमेशभाऊ टेभरे ने माना.सभा मे शोभेलाल दहीकर,गिरधर बिसेन, रामलाल राहंगडाले, उज्वल कापसे, भवानी असाटी, सालिक तितरमारे, दामु येरपुडे, विलास मेश्राम, हितेंद्र जाभुलकर, इकबाल शेख ,भुपेंद्रसिंह बैंस, प्रदीपकुमार ऊके, राजेश ताडेकर, लेखराज हिरापुरे, संगीता केसोरिया, राजु चामट, संजय खियाननी, शिवदयाल कटरे, प्रकाश कटरे, पंचशिला रामटेके, बेलगेजी ,बबलू राहंगडाले, अनमोल जावलकर, दिनेश उंदिरवाडे, दिपक नंदेश्वर, झनकलाल लिल्हारे, प्रदिप उइके, शिवा यादव, सलाम भाई, दिलीप ढाले, धनराज पटले, देवराव पटले आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.




