35.7 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे मेरी वसुंधरा अभियान अंतर्गत गोंदिया नगर परिषद का साइकिल मैराथन

मेरी वसुंधरा अभियान अंतर्गत गोंदिया नगर परिषद का साइकिल मैराथन

0
52

blank

गोंदिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए महाराष्ट्र शासन द्वारा चलाए जा रहे मेरी वसुंधरा अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 17 जनवरी रविवार को गोंदिया नगर परिषद द्वारा साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। जिसे सुबह 6:30 बजे नगराध्यक्ष अशोक इंगले मुख्यअधिकारी करण चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विशेष यह है कि महाराष्ट्र शासन के पर्यावरण विभाग द्वारा पर्यावरण के संरक्षण के लिए मेरी वसुंधरा अभियान 10 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक चलाया जा रहा है। जिसमें पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि व आकाश इन पांच तत्व के संरक्षण व संवर्धन के लिए नागरिकों को जागृत करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।इसी के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा साइकल मैराथन का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जयस्तंभ चौक से शुरू होकर बालाघाट t-point, कुड़वा नाका, अंडर ग्राउंड, राजस्थान स्कूल मार्ग से नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर समापन हुआ। उपरोक्त आयोजन में नगरअध्यक्ष अशोक इंगले, मुख्य अधिकारी करण चौहान, पार्षद धर्मेश अग्रवाल, सुनील तिवारी, शकील मंसूरी, क्रांति जयसवाल, हेमलता पतेह, मुजिब पठान, साइकिलिंग संडे ग्रुप, नगर परिषद कर्मचारी व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

blank