35.7 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था गोंदिया द्वारा संचालित स्कुलो मे...

हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था गोंदिया द्वारा संचालित स्कुलो मे गणतंत्र दिवस

0
50

blank

गोंदिया।-श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था गोंदिया द्वारा संचालित नूतन विद्यालय, गोंदिया, नूतन इंग्लिश स्कूल, श्री छत्रपति शिवाजीराजे पब्लिक स्कूल (CBSC) एवं श्री कमलाकरराव केशवराव इंगले ज्युनिअर कॉलेज, गाेंदिया द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में संस्था सचिव अमृत कमलाकरराव इंगले, पर्यवेक्षक जी. आर. कापगते, प्रिंसीपल ज्योति बिसेन, प्रिंसीपल दिपमाला कूंडेटकर,कॉलेज प्रिसीपल चेतना शिंदे (इंगले), प्रभारी दिनेश राणे, मंच पर उपस्थित थे।
सर्वप्रथम संस्था सचिव अमृत कमलाकर इंगले के हस्ते भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगीत के साथ ध्वज काे सलामी दी गई।
अपने संबोधन में पर्यवेक्षक जी. आर. कापगते तथा सभी अतिथियाे ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी अच्छा पढ़े-लिखें। साथ ही गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएँ देकर तथा देशहित में कार्य करने को कहा।अपने अध्यक्षीय संबोधन में संस्था सचिव  अमृत कमलाकरराव इंगले ने कहा कि भारत का 72वां गणतंत्र दिवस मनाते समय आज हम कोविड-19 जैसी एक वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं।देश ने काफी लंबा समय लॉकडाउन में बिताया है, जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सभी की व्यक्तिगत अर्थव्यवस्था भी बिगड़ी है।
किसानों का श्रम ही था, जिससे देश में अन्न का अभाव नहीं होने दिया।स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, पाेलिस जैसे कोरोना योद्धाओं की सराहना की जिस कारन आज देश सुरक्षित है।साथ ही शिक्षकों ने भी इस कोरोना महामारी के समय देश के विघार्थियाे का शैक्षणिक भविष्य अबाधित रखने पूरजाेर सफल प्रयत्न योद्धाओं की तरह किया इस लिये शिक्षकों की भी सराहना की।उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक स्वास्थ्य कायम रखने का प्रयत्न करते हुए आनेवाले समय में आर्थिक, औद्योगिक तथा संरक्षण स्तर पर पर अनेक आह्वान सकारात्मक ताैर पर हमें स्वीकार करने होंगे।देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण अर्पण करने वाले शहीदों का भी अपने संबोधन में स्मरण किया।देश की सीमाओं की सुरक्षा हेतु दिनरात एक करने वाले जवानों काे सलाम कीया।कार्यक्रम का संचालन एस. झेड. मेश्राम ने तथा आभार प्रदर्शन मुकेश कुभंलवार ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नूतन विद्यालय, नूतन इंग्लिश स्कूल, श्री छत्रपति शिवाजीराजे पब्लिक स्कूल (CBSC) एवं श्री कमलाकरराव केशवराव इंगले ज्युनिअर कॉलेज, गाेंदिया के सभी शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रयास किये।

blank