
गोंदिया:-स्थानीय काँग्रेस भोला भवन में २७ जनवरी को गोंदिया तालुका काँग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर काँग्रेस कमेटी की ओर से प्रथम नगर आगमन पर पदवीधर मतदार संघ के नवनिर्वाचित विधायक एड.अभिजित वंजारी का सत्कार समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बडी संख्या में काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.नामदेव किरसान ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रदेश काँग्रेस कमेटी सचिव विनोद जैन,अमर वराडे, पूर्व जिप अध्यक्ष के.आर.शेंडे, रमेश अंबुले, अशोक (गप्पु) गुप्ता, जितेश राणे, शहर के प्रभारी जिला काँग्रेस के सचिव निकेश बाबा मिश्रा उपस्थित थे। गोंदिया तालुका काँग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर काँग्रेस कमेटी की ओर से विधायक एड.अभिजित वंजारी को शाल, श्रीफल देकर उनका सत्कार किया गया। इस अवसर पर एड.अभिजीत वंजारी ने काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को पक्ष की मजबूति के लिए हमेशा सजगता बरतने तथा पक्ष के प्रति वफादार रहने की बात कही। वहीं उन्होंने आगे कहा कि गोंदिया के विकास के लिए वे हमेशा विधायक के तौर पर तत्पर रहेंगे। भले ही गोंदिया विधानसभा में काँग्रेस का विधायक न हो किन्तु किसी भी कार्यकर्ताओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करने देंगे, वहीं गोंदिया में विधायक के रूप में ही कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने काँग्रेस के कार्यकर्ताओं से खास तौर पर कहा कि वे हर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए उनके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आनेवाले जिप व पंस के चुनाव में कार्यकर्ताओं को मेहनत व लगन से कार्य करते हुए काँग्रेस के ही उम्मीदवार चुनकर आए इसलिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटरे, जिला अनु.जाति के जिलाध्यक्ष विशाल शेंडे, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष परवेज बेग, जिला महासचिव योगेश अग्रवाल, चमन बिसेन, ओबीसी सेल के तालुकाध्यक्ष सुशील खरकाटे, निलम हलमारे, अजय रहांगडाले, अमर राहुल, विजेंद्र बोरूंडे, दिलीप गौतम, वंदना काळे, ममता पाऊलझगडे, प्रभा उपराडे, सीमा डहाट, देवकाबाई वरखडे, शैलेश जायसवाल, आशिष नागपुरे, राजकुमार पटले, राजेंद्र डहाट, देवचंद बिसेन, प्रकाश गजभिये, श्यामभाऊ गणवीर, संजय बडोले, संकेत कठाणे, सिध्दार्थ गणवीर, दिनेश कोहळे, सुनील राऊत, रंजित मेश्राम, अर्चना कुंजाम, रेखाताई डोंगरे, ईच्छाताई जांभुळकर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन गोंदिया तालुकाध्यक्ष सूर्यप्रकाश भगत ने तथा आभार प्रदर्शन युवक काँग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक मोहंती ने किया।
3 Attachments





