35.7 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे अंतर्राष्ट्रीय काव्य पाठ में वैष्णवी की सफलता

अंतर्राष्ट्रीय काव्य पाठ में वैष्णवी की सफलता

0
70

blank

* गोंदिया.विश्व बंधुत्व साहित्य मंच मॉरिशस ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें देश विदेश के बच्चों द्वारा प्रतिनिधित्व कर के विभिन्न विख्यात साहित्यकारों की रचनाओं का उम्दा पठन किया गया, जिसमे गोंदिया महाराष्ट्र से वैष्णवी विजय भूतेश्वर ने कैलिफोर्निया की साहित्यकार नीलू गुप्ता जी की रचना बहुत ही बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत कर गोंदिया का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया, जिसके लिए विश्व बंधुत्व साहित्य मंच एडमिन पैनल की आ.सुरीति रघुनंदन जी मॉरिशस, सुशील सरित जी आगरा ने मानपत्र देकर वैष्णवी को सम्मानित किया।
वैष्णवी गणेशन स्कूल गणेश नगर की दसवीं कक्षा की छात्रा तथा कवयित्री शीतल भूतेश्वर की सुपुत्री है।वैष्णवी की सफलता पर वरिष्ठ कवि,साहित्यकार रमेश शर्मा, कवियत्री महेजबीन मेहमूद राजानी ने अभिनंदन किया है।

blank