35.7 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे दुकानदार व्यापारी बंधु मार्गों पर कचरा ना फेंके – पार्षद शकील मंसूरी

दुकानदार व्यापारी बंधु मार्गों पर कचरा ना फेंके – पार्षद शकील मंसूरी

0
112

blank

गोंदिया। गोंदिया शहर के दुकानदार व्यापारी बंधुओं से पार्षद शकील मंसूरी ने निवेदन किया है कि वे अपने दुकान का कचरा जिसमें पेपर खड्डे के बक्से प्लास्टिक झिल्ली व अन्य कचरा मार्गो पर ना फेंके अपना कचरा सुबह नगर परिषद की आने वाली घंटा गाड़ी को दे। गत कुछ दिनों में देखने में आया कि मार्गों पर पड़े कचरे को जमा कर ठंड के चलते कुछ मतिमंद व भिखारी रात के समय अलाव जला लेते हैं। जिससे आग लगने की घटना घटित हो जाती है। इसी प्रकार की एक घटना 28 जनवरी की रात स्टेडियम परिसर की एक दुकान के समीप घटित हुई जिसे समय पर देखे जाने पर आग पर नियंत्रण पाया गया अन्यथा एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी। इसलिए सभी व्यापारी बंधु इस और विशेष ध्यान दें जिससे एक बड़ी आगजनी की घटना से बचा जा सके साथ ही शहर को स्वच्छ व सुन्दर रखा जा सके।

blank