41.4 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home गुन्हेवार्ता राष्ट्रवादी के पुर्व पार्षद रहे नेता एंव बीडी व्यापारी का लडका बुलढाना...

राष्ट्रवादी के पुर्व पार्षद रहे नेता एंव बीडी व्यापारी का लडका बुलढाना पुलीस के गिरफ्त में

0
270

blank

बुलढाणा,दि.1 फरवरी. संपूर्ण राज्य में नकली बीड़ी की बिक्री जोरशोर से जारी है. बुलढाना जिला स्थित ऊंट बीड़ी कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर साखरर्खेडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. इस प्रकरण को वहां के जिला पुलिस अधीक्षक डा. दिलीप भुजबल ने जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा था.इस नकली बीड़ी के व्यवसाय में लिप्त मुख्य आरोपी गोंदिया के स्थानीय गड्डाखोली निवासी सुनील उर्फ जिम्मी जनकराज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 3 दिन की पुलिस हिरासत के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जिला आर्थिक अपराध के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र पाटिल के अनुसार आरोपी जिम्मी गुप्ता ने पुलिस को अनेक बार चकमा दिया है.इस प्रकरण की बुलढाना के पुलिस निरिक्षक अरविंद चावरिया के मार्गदर्शन में जांच की जा रही है. नकली बीड़ी निर्माताओं में हड़कंप मच गया है. यह भी उल्लेखनीय है कि बिजनेस बीड़ी के नामसे अनेक व्यवसायी बेखौफ व बड़े पैमाने पर बीडी का निर्माण कर रहे हैं.विशेष याने गोंदिया से गिरप्तार व्यवसायी यह राष्ट्रवादी काँग्रेस के पुर्व पार्षद एंव सभापती रह चुके जनकराज गुप्ता इनके सुपुत्र है.जिम्मी गुप्ता को गिरप्तार करने की कोशीस बुलढाणा पुलीस ने इसके पहले रामनगर एंव शहर पुलीस को सुचना देकर की थी.लेकीन उस वक्त गोंदिया पुलीस के किसी गुप्तहेर ने जानकारी लिक करने जिम्मी गुप्ता बुलढाणा पुलीस के हत्थे नही चढ पाये थे.उस बात को ध्यान मे रखकर इसबार बुलढाणा पुलीस ने गोंदिया पुलीस को पहले न बताते हुये जिम्मी गुप्ता को पकडने के बाद जानकारी देने से इसबार जिम्मी गुप्ता बुलढाणा पुलीस के हत्थे चढ गये.

blank