
गोंदिया,2 फरवरी::– भारतीय सेना से एक साथ 5 सैनिक मुकेश जियालाल श्रीभद्रे,योगेश रघुनाथ माने,महेश प्रभाकर कोहड़े विजय किसन माहुले चतुर्भुज मारोती धुर्वे सेवानिवृत्त होकर एक साथ अपने गृह ग्राम पहुंचने पर ग्राम के नागरिकों द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया.युवाओं द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई, महिलाओं ने सैनिकों के माथे पर तिलक लगाकर आरती की गई.भारत माता की जय के नारे लगाए गए.ऐसा अदभुत समारोह ग्राम के इतिहास में पहली बार किया गया.सैनिक अपना ये सत्कार देख कर सत्कार भावुक हो गए,उन्होंने सभी बड़ो का पैर छूकर आशीर्वाद लिया एवं सभी का धन्यवाद दिया.सत्कार करने वालो में अखिलेश सेठ, संचालक कृषि उतपन्न बाज़ार समिति,विमला मानकर, नगरसेवक,राजा पिल्लेवार,राजू महारवाडे,अध्यक्ष तंटा मुक्ति,शिवलाल नेवारे उपसरपंच टेमनी,सदाशिव वघाड़े, राणे गुरुजी, अभय मानकर, राकेश कडुकार, दीपक नागरिकर,संतोष फुण्डे, जगदीश कारनजेकर, वसंत डोलारे,रवि लिल्हारे, तन्नू भाईजान,ललित बंसोड़, अक्षय सेठ आदि अनेक नागरिकगण उपस्थित थे.





