36.6 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे गोरेगांव तहसील के सिंचाई कामों को दें मंजूरी;राकांपा ने सौंपा जल संपदा...

गोरेगांव तहसील के सिंचाई कामों को दें मंजूरी;राकांपा ने सौंपा जल संपदा मंत्री को निवेदन

0
76

blank

गोरेगांव–गोरेगांव तहसील के कटंगी मध्यम प्रकल्प, कलपाथरी प्रकल्प तथा अन्य अधूरे सिंचाई कामों को तत्काल मंजूरी दी जाए। कटंगी व कलपाथरी जलाशयों का लाभ तहसील के कुछ ही गांवों को मिलता है। अधूरे सिंचाई काम पूरे नहीं होने के कारण हमेशा गोरेगांव तहसील वासियों को अकाल का सामना करना पड़ता है। इसलिए सिंचाई कामों को तत्काल मंजूरी दी जाए। इस तरह का ज्ञापन गोरेगांव राकांपा के अध्यक्ष केवलराम बघेले के नेतृत्व में जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील को दिया गया है।
निवेदन में कहा गया है कि आसलपानी ग्राम पंचायत के कसार तालाब का नवीनीकरण एवं नहर के लाइनिंग के काम को मंजूरी दी जाए। पाथरी ग्राम पंचायत के तालाब गहराईकरण, सौंदर्यीकरण व नहर लाइनिंग के काम, ग्राम पंचायत मेंगाटोला के गांव तालाब का सौंदर्यीकरण, पाथरी के केवड़ा तालाब का गहराईकरण, लाइनिंग का काम, कटंगी मध्यम प्रकल्प के अधूरे काम को पूर्ण किया जाए। कलपाथरी मध्यम प्रकल्प के सिंचाई के काम को पूरा किया जाए। तिरोड़ा तहसील के धापेवाड़ा, कवलेवाड़ा, उपसा सिंचाई योजना अंतर्गत तहसील में जलापूर्ति की जाए। तिमेझरी पानलोट समिति के कुंओं का एवं उपसा सिंचन योजना को मंजूरी दी जाए। हुटका तालाब का गहराईकरण, लाइनिंग का काम, हिरापुर के उल्टया तालाब का गहराईकरण, खाड़ीपार ग्राम का उल्टया तालाब का गहराईकरण, मुंडीपार ग्राम के पानतालाब के लाइनिंग का काम, पाथरी उपसा सिंचन का नवीनीकरण के कामों को तत्काल मंजूरी दी जाए। मंजूरी मिलने से तहसील की सिंचाई समस्या कुछ हद तक समाप्त हो जाएगी। निवेदन मिलते ही जल संपदा मंत्री जयंत पाटील ने उपरोक्त कामों को मंजूरी दिए जाने का आश्वासन दिया है।

blank