33.9 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे सिविल अस्पताल के समीप कुएं में मिला युवक का शव

सिविल अस्पताल के समीप कुएं में मिला युवक का शव

0
107

blank

लांजी(श्रेयष तिडके)- बालाघाट जिले के लांजी मे आज गुरुवार 5 फरवरी को सुबह नगर मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल के समीप एक कॉलोनी के पास बने कुएं में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचना उपरांत स्पष्ट हो पाएगा की मौत की असल वजह क्या रही.प्राप्त जानकारी के अनुसार दखनी टोला निवासी रवि स्वामी का शव सुबह 8:00 बजे के लगभग लोगों ने सिविल अस्पताल के पास बनी कॉलोनी के कुएं में देखा.और पूरे के पास ही उक्त युवक का मोबाइल पड़ा हुआ मिला. इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर लांजी पुलिस पहुंची और वहां से शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल लाया गया. मामले में लांजी पुलिस मर्ग कायम कर अग्रिम विवेचना कर रही है.

blank