
लांजी–अशोक पालीवाल द्वारा बताया गया कि नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में आमगांव रोड पर पिछले 1 साल पहले पेट्रोल पंप से लेकर बाजार मार्ग तक 1 मीटर चौड़ी 4 फुट गहरी नाली बनाई गई है जिस की निकासी की व्यवस्था नहीं है मेरे द्वारा इसकी शिकायत एसडीएम लांजी के न्यायालय में लिखित रूप से दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को की गई थी जिसमें आदेश दिनांक 23 जनवरी 2020 को पारित करते हुए नगर परिषद लांजी को आदेश दिया गया कि नाली निर्माण के तत्काल बाद 200 ढक्कन लगाने एवं नाली को बहते हुए पानी में जोड़ने की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए थे और यह भी आदेश किया गया था कि किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना होती है या जन हानि होती है इसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर परिषद लांजी की होगी
अशोक पालीवाल ने जानकारी में यह भी बताया कि लेकिन नगर परिषद द्वारा आज 1 साल बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई मेरे द्वारा सीएमओ, तहसीलदार लांजी, एसडीएम लांजी को दोबारा अवगत कराया गया उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इसी बात को लेकर मेरे द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई जिसका नंबर 1288 2702 एवं 1294 8253 है जो आज वर्तमान में L4 लेवल पर है
तो वही अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए उनके द्वारा बताया गया कि इस शिकायत में संबंधित अधिकारियों द्वारा फर्जी निराकरण अपडेट किया गया है और आवेदक को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है इससे यह प्रतीत होता है कि अधिकारी कर्मचारी मध्यप्रदेश शासन की सीएम हेल्पलाइन का किस तरह मजाक उड़ाते हैं और आवेदकों को झूठा ठहरा कर गुमराह किया जाता है ऐसे अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए





