34.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे गोरेगांव नप की अनदेखी युवक के लिए बनी प्रेरणा;गंदगीयुक्त बस स्थानक को...

गोरेगांव नप की अनदेखी युवक के लिए बनी प्रेरणा;गंदगीयुक्त बस स्थानक को युवक ने बना दिया स्वच्छ

0
129

blank

गोरेगाव-अक्सर यह देखा गया कि कोई अच्छा अभिनव या कार्य किया जाता है तो उसकी प्रेरणा लेकर उसी तरह का कार्य करने का प्रयास किया जाता है। लेकिन गोरेगांव नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ अलग ही देखने को मिला। गोरेगांव नगर पंचायत के नियंत्रण में चल रहा शहर का बस स्थानक इतना जर्जर एवं गंदगीयुक्त बन गया कि वहां पर यात्री बैठना तो दुर की बात खड़े रहना भी पसंद नहीं करते। फिर भी गोरेगांव नगर पंचायत प्रशासन इस ओर अनदेखी करता रहा। जिसकी प्रेरणा शहर के ही एक २० वर्ष के विद्यार्थी ने लेकर १६ फरवरी को लगभग ३ घंटे की मेहनत से पुरा बस स्थानक स्वच्छ कर डाला। जैसा ही बस स्थानक स्वच्छ दिखाई दिया तो यात्रियों ने उस बस स्थानक पर बैठकर बस की प्रतिक्षा करने लग गए। इस कार्य की सराहना हर स्तर से की जा रही है।blank
बता दें कि गोरेगांव नगर पंचायत के ह्दय स्थल पर बस स्थानक स्थित है। प्रतिदिन इस बस स्थानक से लगभग ५०० से अधिक यात्री बस से आवागमन करते है। यात्रियों को बैठने की व्यवस्था के रूप में बैंच एवं अन्य साधन उपलब्ध किए गए है। जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी गोरेगांव नगर पंचायत प्रशासन की है, लेकिन गत कई महिनों से बस स्थानक की साफ-सफाई एवं मरम्मत नहीं किए जाने के कारण बस स्थानक दुर्गंध व गंदगी युक्त हो गया। जिस वजह से यात्रियों ने बस स्थानक पर बैठना बंद कर दिए। इस तरह का नजारा कई महिनों से दिखाई देने से शहर के २० वर्षिय मनिष बारेवार ने इस बस स्थानक को स्वच्छ का सुंदर बनाने का मन बना लिया और १६ फरवरी को सुबह ८ बजे से १० बजे तक बस स्थानक परिसर की साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास किया। बस स्थानक स्वच्छ हो जाने से यात्रीगण बस की प्रतिक्षा के लिए बस स्थानक का उपयोग करने लगे। मनिष के कार्य की हर स्तर पर सराहना की जा रही है।

blank