
गोरेगाव – सांसद प्रफुल पटेल व वर्षाताई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों को शालेय नोटबुक का वितरण गोरेगांव तहसील राकांपा अध्यक्ष केवलराम बघेले के हस्ते किया गया। बताया गया है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्मदिन के अवसर पर गोरेगांव तहसील के पिंडकेपार, हिरापुर, मुंडीपार, पाथरी आदि ग्रामों में संचालित जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों को नोटबुक का वितरण १७ फरवरी को किया गया। जिप स्कूल पिंडकेपार में नोटबुक का वितरण करते समय केवलराम बघेले, ग्राम के सरपंच दुलिचंद रहांगडाले, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य रमेश बिसेन, पूर्व ग्रापं सदस्य दीपक बोपचे, मुख्याध्यापक पी.डी. पटले, शिक्षक मुनेश्वर कटरे, युवराज बोपचे, पारधी, सुनंदा ब्राम्हणकर आदि उपस्थित थे। इस दौरान केवलराम बघेले ने विद्यार्थियों को संबोधित किया कि नोटबुक का वितरण इसलिए किया जाता है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा प्राप्त हो। शिक्षक एवं मार्गदर्शकों के विचारों से प्रेरित होकर शिक्षा में नई उड़ान विद्यार्थियों ने भरनी चाहिए। संचालन मुख्याध्यापक पी.डी. पटले ने तथा आभार सुनंदा ब्राम्हणकर ने माना।





